एक्सप्लोरर

नोएडा: एक हफ्ते में बढ़ी कोरोना टेस्ट की रफ्तार, रोजाना इतने लोगों की हो रही जांच

नोएडा में कोरोना टेस्ट की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. रोजाना यहां औसतन 8 हजार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने के अंत तक टेस्ट की संख्या और बढ़ा दी जाएगी.

नोएडा. यूपी के नोएडा जिले में बीते एक हफ्ते में कोरोना टेस्ट की संख्या में इजाफा हुआ है. पिछले एक हफ्ते से यहां रोजाना लगभग 8 हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है. दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से यूपी सरकार को चिट्ठी लिखकर और टेस्टिंग किट की मांग की गई थी. इसके बाद रोजाना टेस्ट की क्षमता को 5,500 से बढ़ा दिया गया. अब नोएडा में रोजाना 5,250 एंटीजन और 2700 आरटीपीसीआर टेस्ट करने का लक्ष्य है.

बीते हफ्ते जिले में 59,270 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था. इसमें 26,325 लोगों का आरटीपीसीआर और 32,945 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया था. एंटीजन टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट 12.6 फीसदी रहा जबकि आरटीपीसीआर में ये सिर्फ 1.34 फीसदी रहा.

नोएडा में टेस्टिंग के नोडल ऑफिसर डॉ. संजीव मंलिक ने बताया, "हमने रोजाना टेस्ट की संख्या को पांच हजार से बढ़ाकर औसतन आठ हजार किया है. टेस्ट में बढ़ोतरी होने के बावजूद पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मई के पहले हफ्ते में आरटीपीसीआर का पॉजिटिविटी रेट करीब 53 फीसदी था. वहीं अब ये 12 फीसदी पर पहुंच गया है."

उन्होंने आगे बताया कि 20 मई तक जिले में 1.26 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं. इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 14.24 फीसदी रहा. इसमें 64,506 आरटीपीसीआर टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट 25.9 फीसदी रहा जबकि 61,938 एंटीजन टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी रहा. अधिकारियों का दावा है कि मई के अंत तक और टेस्ट किए जाएंगे जो महामारी की शुरुआत में किसी महीने में हुई टेस्ट की संख्या से अधिक है.

यूपी में कोरोना के 7,735 नए मामले
उधर, यूपी में कोरोना संक्रमण के 7,735 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना के कारण 172 मरीजों की मौत भी हो गई है. अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में 172 और मरीजों की मौत के बाद अब तक राज्य में कुल 18,760 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 7,735 नये मरीजों के मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,59,212 हो गया है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: सब्जी मंडी में खुलेआम उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां, उमड़ी लोगों की भीड़, देखें तस्वीरें

योगी सरकार को SC से बड़ी राहत, सभी गांवों को 2-2 ICU एंबुलेंस देने वाले HC के आदेश पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget