एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू से गोदा, घटना के बाद मोटरसाइकिल से बांधकर घुमाया

Noida Crime News: इस घटना पर पुलिस ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले अनुज तथा उसके चचेरे भाई नितिन ने बीती रात को इसी गांव में ही रहने वाले मेहंदी हसन के साथ मारपीट की तथा उसे चाकू से गोद दिया.

UP News: नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में शनिवार रात को पुरानी रंजिश के कारण दो युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू से गोदा और उसके बाद उसे मोटरसाइकिल से बांधकर पूरे गांव में घुमाया. इस घटना के कारण बरौला गांव में तनाव व्याप्त है. पुलिस को गांव में तैनात किया गया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले अनुज तथा उसके चचेरे भाई नितिन ने बीती रात को इसी गांव में ही रहने वाले मेहंदी हसन के साथ मारपीट की तथा उसे चाकू से गोद दिया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मेहंदी हसन को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटते हुए गांव में घुमाते रहे तथा उसे लेकर बरौला पुलिस चौकी पहुंचे.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मेहंदी हसन को घायल अवस्था में फौरन नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर बरौला चौकी पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए तथा उन्होंने जमकर हंगामा किया.

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज सुबह हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए बरौला नाले के पास लेकर गयी थी. तभी आरोपी पुलिस टीम में शामिल एक दरोगा की पिस्तौल छीनकर बदमाश भागने लगे. जब पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चलायी. उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों आरोपी अनुज और नितिन के पैर मे लगी है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया था. इसी बात को लेकर शनिवार की रात को दोनों पक्षों में कहां सुनी हुई थी.

Ram Mandir Pran Pratishtha: कारसेवकों पर गोली चलाने पर पहली बार बोलीं मुलायम की बहू अपर्णा यादव, कहा- 'जो घटना हुई वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget