एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में आठवें फ्लोर से गिरकर 4 साल के मासूम की मौत, आधे घंटे बाद घरवालों को चला पता

UP News: इस हादसे को लेकर परिवार के लोगों ने बताया कि बेटे को सुबह उठकर घर में घूमने की आदत थी. बालकनी का दरवाजा खुला हुआ था, वहीं ग्रिल के ऊपर गमलों के लिए बनाई गई रेलिंग से वो नीचे गिर गया.

Noida News: नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 4 साल के बच्चे की 8वें फ्लोर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई. घटना शुक्रवार सुबह 5.45 बजे की है. घटना के समय बच्चे के मां-बाप और बहन सो रहे थे. बच्चे के गिरने के बाद भी परिवार को नहीं पता चला. सुबह टहलने निकले लोग और सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को लेकर अस्पताल गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पुलिस भी पहुंची. परिवार हाइड पार्क सोसाइटी के क्यू टावर के 8वें फ्लोर पर रहता था. उनका बेटा अक्षत चौहान 4 साल का था और बेटी 8 साल की है. 

गमलों के लिए बनाई गई रेलिंग से नीचे गिरा बच्चा

परिवार के लोगों ने बताया कि बेटे को सुबह उठकर घर में घूमने की आदत थी. बालकनी का दरवाजा खुला हुआ था. जिससे वो बाहर निकल गया. वहां ग्रिल के ऊपर गमलों के लिए बनाई गई रेलिंग से वो नीचे गिर गया. जमीन पर गिरने की आवाज आने पर ग्राउंड फ्लोर के लोग बाहर आए. इसके बाद सोसाइटी के अन्य लोग और सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे.

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

करीब आधे घंटे बाद परिवार को पता चल सका. इसके बाद बच्चे को पहले मदरलैंड अस्पताल ले जाया गया. वहां से कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर ने बच्चे के मृत घोषित कर दिया. जिस बालकनी से बच्चा गिरा, उसमें लगी रेलिंग 4.5 फीट की है. रेलिंग में गैप भी काफी है. आशंका जताई जा रही है कि बच्चा इसी रेलिंग के बीच से गिरा होगा. फिलहाल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है. जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है और उस समय परिवार के लोग सो रहे थे. वहीं बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

UP Politics: सीएम योगी और ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात के क्या हैं मायने? कैबिनेट मंत्री ने कर दिया सब कुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget