एक्सप्लोरर

प्रयागराज: IMA की हड़ताल बेअसर, आम दिनों की तरह हुआ काम, मरीजों को नहीं हुई परेशानी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल के बावजूद प्रयागराज में ऑपरेशन, इलाज, चेकअप और दूसरी जांचें भी हो रही हैं. मरीजों को इलाज कराने में कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है.

प्रयागराज: आयुर्वेद और यूनानी के पीजी डॉक्टर्स को सर्जरी की इजाजत दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े देश भर के डॉक्टर्स आज एक दिन की हड़ताल पर हैं. संगम नगरी प्रयागराज में डॉक्टर्स की इस हड़ताल का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. कुछ प्राइवेट अस्पतालों के प्रमुख डॉक्टर्स की ओपीडी छोड़कर बाकी जगहों पर आम दिनों की तरह कामकाज हो रहा है.

बीजेपी सांसद को सैंपा ज्ञापन ऑपरेशन, इलाज, चेकअप और दूसरी जांचें भी हो रही हैं. मरीजों को इलाज कराने में कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है. एलोपैथ डॉक्टर्स ने कोविड और दूसरी वजहों से आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है. मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने बीजेपी सांसद केशरी देवी पटेल को ज्ञापन देने की औपचारिकता जरूर निभाई.

मरीजों को नहीं हुई परेशानी डेंटल एसोसिएशन से जुड़े दांत के डॉक्टरों ने सड़कों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार के फैसले को गलत ठहराया. दूसरी तरफ आयुर्वेद डॉक्टर्स आज मुफ्त ओपीडी चला रहे हैं. वो सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे हैं. एलोपैथी डॉक्टर्स की तरफ से आंदोलन को सांकेतिक किए जाने के बाद आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टर्स ने भी केक काटने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया. हड़ताल की वजह से मरीजों को कोई खास दिक्कत नहीं हुई. वैसे दोनों तरह के डॉक्टर्स को अपने प्रोफेशन और आमदनी की फिक्र है, उन्हें मरीजों की सेहत, जिंदगी और जेब की चिंता नहीं है.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वाले हैं हम, लेकिन...

Corona Vaccine: कब आएगी कोरोना वैक्सीन? यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया समय

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget