एक्सप्लोरर

मुफलिसी का शिकार है उत्तराखंड को दर्जनों मेडल दिलानेवाली ये बेटी...पढ़िये इस खिलाड़ी की दर्दभरी दासतां

उत्तराखंड के लिये इस बेटी ने जीते हैं दर्जनों मेडल। लेकिन हालत यह है कि आज यह मुफलिसी की शिकार है...सरकारी उपेक्षा के चलते इस खिलाड़ी को आजतक नौकरी नहीं मिली है

देहरादून, एबीपी गंगा। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपने में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। यह कहावत काशीपुर के एक गरीब परिवार में जन्मी व आठ बार उत्तराखंड चैम्पियन रही अनीता पर बिलकुल सटीक बैठती है। लेकिन अपनी शानदार कामयाबी और राज्य व रष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक जीतने के बावजूद यह महिला खिलाडी आज सरकारी उपेक्षा का शिकार है।

वह उत्तराखंड व  देश के लिए दौड़ना चाहती है। उसने अपने राज्य उत्तराखंड को 400,800 और 1500 मीटर दौड़ में दर्जनों मेडल दिलाये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उसकी उपलब्धियों को देखते हुए पुलिस कांस्टेबिल के लिए अनुंशसा भी कर चुके हैं। वह एम ए बीपीएड हैं।  बाबजूद इसके उसे आज तक नौकरी नहीं मिल सकी है। वह माता पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती। यह दर्द भरी दास्ताँ काशीपुर की उस प्रतिभाशाली एथलीट अनीता कुमारी की है जिसने अपने शानदार कौशल से जूनियर और सीनियर स्तर पर अब तक राज्य को दर्जनों पदक दिलाये हैं। उत्तराखंड के काशीपुर में मानपुर रोड पर रहने वाले बलबीर सिंह पेशे से कुम्हार हैं। उनके चार बच्चों में सबसे छोटी बेटी अनीता कुमारी को बचपन से ही खेल व मैदानों से मोहब्बत थी। इस प्रतिभा को कोच चंदन सिंह नेगी ने पहचाना और उसे प्रशिक्षण दिया। अनीता ने अपने प्रशिक्षक की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले जूनियर स्तर पर राज्य भर में पदकों के ढेर लगाए फिर नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी वह जहां गईगले में पदक लटका कर लौटी।

मुफलिसी का शिकार है उत्तराखंड को दर्जनों मेडल दिलानेवाली ये बेटी...पढ़िये इस खिलाड़ी की दर्दभरी दासतां

अब तक राज्य व नेशनल स्तर पर सैकड़ों पदक जीत चुकी अनीता का हौसला पारिवारिक तंगहाली के चलते जबाब देने लगा है। पिता बलबीर सिंह की कमाई से परिवार चलाना ही मुश्किल है ऐसे में अपनी एथलीट बेटी के उचित खान पान की व्यवस्था कैसे कर सकते हैं। अनीता ने नौकरी के लिए खूब प्रयास किये लेकिन हर जगह असफलता ही मिली।  2016 में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनीता की खेलों में उपलब्धियों को देखते हुए उसे उत्तराखंड उदय  सम्मान से भी नवाजा साथ ही पुलिस महानिदेशक को कांस्टेबिल पद के लिए अनुशंसा भी की लेकिन अनीता को नौकरी नहीं मिली। वह लगातार अपनी नौकरी के लिए विधायक हरभजन सिंह चीमा से लेकर खेल मंत्री अरविन्द पांडेय तक के चक्कर काट चुकी है। कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुकी हैं परन्तु मिला तो सिर्फ और सिर्फ आश्वासन।

 मुफलिसी का शिकार है उत्तराखंड को दर्जनों मेडल दिलानेवाली ये बेटी...पढ़िये इस खिलाड़ी की दर्दभरी दासतां

अनीता कहती है कि मैं कब तक अपने पिता पर बोझ बन कर रह सकती हूँ। मैं अब उनके काम में ही उनका साथ देना चाहती हूँ। मै टूट चुकी हूँ। सवाल यह है कि उत्तराखंड की इस बेटी ने मुफलिसी का सामना करते हुए भी मैदानों में अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है इसे देखते हुए उसे नौकरी मिल जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारी हुकूमतें बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ का लाख बेसुरा राग अलापती हों पर बेटियों को लेकर जमीनी हकीकत में कोई फर्क नहीं दिखता। अनीता जैसी बेटियां बार बार जन्म नहीं लेतीइस बात का भान आखिर हमारे लोकतंत्र को कब होगा। बेटियां बचाने के नाम पर अरबों रूपये निसार करने वाली हमारी सरकारों की नजर आखिर अनीता जैसी प्रतिभाशाली बेटियों पर कब पड़ेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget