एक्सप्लोरर

Sanjay Nishad Rath Yatra: यूपी में संजय निषाद की रथ यात्रा, निषाद समुदाय को जोड़ने की बड़ी कवायद

Sanjay Nishad रथ यात्रा निकाल रहे हैं. कानपुर देहात पहुंची रथ यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि, निषाद समुदाय के लिए किसी ने कुछ नहीं किया, सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है.

Sanjay Nishad in Kanpur: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन (Alliance) का एलान कर चुके निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० संजय निषाद (Sanjay Nishad) अब रथ यात्रा निकालकर 2022 विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए बिगुल फूंक रहे हैं. निषाद समुदाय में अच्छी पकड़ वाले डॉ० संजय निषाद बीजेपी के साथ मिलकर निषाद समुदाय (Nishad Community) को जोड़ने में जुटे हैं. जिसके चलते उन्होंने निषाद आरक्षण उत्थान रथ यात्रा की शुरुआत की है. जिसके चलते आज संजय निषाद की रथयात्रा यूपी के जनपद कानपुर देहात पहुंची. कानपुर देहात के माती मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में संजय निषाद ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा.

सियासी दलों पर लगाया राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप

संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, यह सभी पार्टियां निषाद समाज के उत्थान के लिए नहीं बनी हैं. यह सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं. वहीं, जहां दूसरी पार्टी मल्लाह समुदाय को रिझाने में लगी हैं, वहीं बीजेपी भी संजय निषाद के माध्यम से 2022 चुनाव से पहले निषाद समुदाय को जोड़ने की कवायद कर रहा है. संजय निषाद से दस्यु सुंदरी फूलन देवी की मूर्ति लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने साफ तौर से कहा कि, मूर्ति लगनी चाहिए और जरूर लगनी चाहिए. फूलन देवी ने जिन समस्याओं को लेकर, जिस पीड़ा से गुजरते हुए हथियार उठाए थे. और उसके बाद जिस पार्टी ने उन्हें सांसद बनाया था, वह पार्टी सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है और अपना उल्लू सीधा कर रही है.

फूलन देवी की मूर्ति लगाने का समर्थन किया 

फूलन देवी के घर की स्थिति को निषाद ने बयान किया कि, एक सांसद की मां भीख मांग रही है और पार्टी सो रही है. अगर समाजवादी पार्टी समय रहते अधिकारी ध्यान देते तो फूलन देवी के हाथ में ना हथियार होता और ना ही उसके परिवार की यह दुर्दशा. मूर्ति लगाए जाने पर निषाद ने पूरी तरीके से अपना समर्थन जताया. भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली निषाद पार्टी 2022 में बीजेपी के माध्यम से अपनी जमीन तलाश रही है या फिर वाकई में वह निषाद समुदाय के लिए कुछ करना चाहती है.

वोटरों को होश में लाना है 

कानपुर देहात पहुंचे डॉ निषाद की रथ यात्रा सभी विधानसभाओं में पहुंचेगी और समुदाय के सभी लोगों को जागरूक करेगी. साथ ही डॉक्टर निषाद का कहना है कि, वह वोटरों को उनकी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं. वोटर अभी बेहोश हैं, जिसे होश में लाना है. निषाद समुदाय ने संविधान में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है और संविधान ने सभी को बराबरी का दर्जा भी दिया है, लेकिन अभी तक निषाद समुदाय को समाज में वह स्थान नहीं मिला है, और ना ही किसी पार्टी ने दिया है, लेकिन बीजेपी से उनकी उम्मीदें बंधी हुई हैं और वह विश्वास रखते हैं कि, भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ के वह निषाद समुदाय के लिए कुछ कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्वांचल में बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget