एक्सप्लोरर

जमीन पर बिखरे गेहूं को बटोरकर घर ले जा रहा था बच्चा, चोरी का आरोप लगा हैवानों ने पेड़ से बांधकर पीटा

यूपी के महराजगंज में बच्चा गेहूं के गोदाम से जमीन पर गिरे गेहूं को बटोरकर अपने घर ले जा रहा था. कर्मचारियों और मजदूरों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा.  

Maharajganj Child Beating: महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में स्थित मंडी समिति परिसर में रखें गेहूं के भंडार में जमीन पर बिखरे लगभग 5 किलो गेहूं लेकर अपने घर जा रहे लगभग 9 वर्षीय एक गरीब बच्चे पर चोरी का आरोप लगाते हुए मंडी समिति के कर्मचारियों और मजदूरों ने उस बच्चे को तालिबानी सजा देते हुए पेड़ से बांधकर जम कर पीटा.  पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस खुद मौके पर जांच के लिए पहुंची. घटना में शामिल लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, राज्य बाल संरक्षण आयोग घटना का संज्ञान लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराने की बात कह रहा है.  

बच्चे को जमकर पीटा
जानकारी के मुताबिक नौतनवा कस्बे में मंडी समिति का एक बड़ा परिसर है. मंडी के पास एक गांव का 9 वर्षीय बच्चा गेहूं के गोदाम से जमीन पर गिरे गेहूं को बटोरकर अपने घर ले जा रहा था. तभी मंडी के कर्मचारियों और मजदूरों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी के सहारे पेड़ से बांधकर प्रताड़ित करते हुए जमकर पिटाई की. 

वायरल हुआ वीडियो 
मंडी के अधिकारियों ने कई घंटों के बाद बच्चे के परिजनों को बुलाकर माफीनामा लिखवाया और उसे घर भेज दिया. इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पेड़ से बंधे बच्चे का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे को पेड़ से बांधा गया है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो में पिटाई करते हुए कोई नजर नहीं आ रहा है.

कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंडी समिति पहुंच गई. बच्चे और उसके परिजनों को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी ली. जांच के दौरान बच्चे ने अपने साथ मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की. जिसके बाद पुलिस मारपीट में शामिल कुछ लोगों को अपने साथ थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, बच्चे की पिटाई से आहत परिजन और स्थानीय लोग इस गंभीर घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस गंभीर घटना को संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

ये भी पढ़ें: 

Bikru Case: अमर दुबे की पत्नी खुशी की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा- पुलिसकर्मियों की हत्या जघन्य अपराध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
UP BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशव प्रसाद मौर्य से मिले पंकज चौधरी, इस तस्वीर से सियासी हलचल तेज
UP BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशव प्रसाद मौर्य से मिले पंकज चौधरी, इस तस्वीर से सियासी हलचल तेज
Embed widget