एक्सप्लोरर

UP Politics: कूनो नेशनल पार्क में नौंवे चीते ने तोड़ा दम, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार से पूछ लिया सवाल

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर चीते की मौत पर चिंता जताई है. उन्होंने बीजेपी सरकार से सवाल पूछा है. बता दें कि मार्च के बाद से चीतों की मौत का नौंवा मामला है.

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 2 अगस्त को एक और चीते ने दम तोड़ दिया. मार्च से अब तक 9 चीतों की मौत हो चुकी है. मादा चीता धात्री सुबह मृत पाई गई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने कुनो नेशनल पार्क में हो रही चीतों की मौत पर एक बार फिर हमला बोला. उन्होंने आठवें चीते की मौत पर भी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया था. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि चीतों का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के बाद कोई ख्याल नहीं रखा गया. अब एक बार फिर उन्होंने नौवें चीते की मौत पर सवाल उठाए.

चीतों की हो रही मौत पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि चीतों को सरकार की शक्ति का प्रतीक मानकर बीजेपी प्रचार-प्रसार करने में जुटी थी. लेकिन चीतों की हो रही मौत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब हो रही है. बता दें कि चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से दो चरणों में 20 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाकर बसाया गया था. चीतों का पहला जत्था पिछले साल सितंबर और दूसरा जत्था इस साल फरवरी में भारत लाया गया. 27 मार्च को नामीबिया से लाई गई मादा चीते साशा की किडनी में संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी.

मार्च से अब तक कूनो नेशनल पार्क में मौत का नौंवा मामला

जुलाई में नर चीते सूरज की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर आठ हो गया था. अखिलेश यादव ने चीते की आठवीं मौत पर भी चिंता जताई थी. मार्च के बाद से मादा चीतों में एक धात्री (तिब्लिसी) की मौत का नौंवा मामला है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव का कहना है कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. देश में जंगली प्रजाति के विलुप्त होने पर 70 साल बाद चीतों को फिर से लाया गया. चीता परियोजना के तहत आठ नामीबियाई चीतों में पांच मादा और तीन नर को पिछले साल केएनपी के बाड़ों में छोड़ा गया था. फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए थे.

UP News: अखिलेश यादव के एक और करीबी पर कसने जा रहा शिकंजा, योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट की तैयारी में मेरठ प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget