एक्सप्लोरर

Nikshay Poshan Yojana: क्या है निक्षय पोषण योजना? टीबी के मरीजों को सरकार देती है 500 रुपये हर महीने, जानिए- कैसे मिल सकता है

Government Scheme: दुनिया के कुल टीबी मरीजों के 26 फीसद लोग भारत में हैं, यह सभी देशों में सबसे अधिक है. सरकार ने टीबी के मरीजों की बेहतर देखभाल निक्षय पोषण योजना के तहत हर महीने 500 रूपये देती है.

Government reward for TB Patients:  निक्षय पोषण योजना (Nikshay Poshan Yojana) उन लोगों के लिए शुरू की गई है, जो टीबी से ग्रस्त हैं. इस योजना के तहत टीबी मरीजों को सरकार हर महीने 500 रूपये की आर्थिक सहायता देती है. टीबी का पूरा नाम है ट्यूबरक्लोसिस (Tuberculosis) है. यह एक संक्रामक बीमारी है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस (Mycobacterium Tuberculosis) के कारण होता है. यह आमतौर पर फेफड़ों (Lungs) को प्रभावित करने के साथ, जिस्म के दूसरे हिस्सों को भी प्रभावित करता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा टीबी के मरीज भारत में ही हैं. 

WHO की "ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2020" (Global Tuberculosis Report 2020) की मानें तो 2019 में दुनिया में टीबी के 26 फीसदी मामले भारत (India) में सामने आए हैं. इस रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में मिलना वाला टीबी का हर चौथा मरीज भारत में है. भारत के बाद दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया (Indonesia) और फिर तीसरे नंबर पर चीन (China) है. मार्च 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "टीबी मुक्त भारत अभियान" (TB Free India Campaign) की शुरुआत की थी.

इसको जड़ से समाप्त करने के लिए भारत ने 2025 तक लक्ष्य तय किया है. इस बीमारी को सार्थक ढंग से रोकन के लिए सरकार ने निक्षय पोषण योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत सभी टीबी मरीजों को इलाज के दौरान 500 रुपये प्रति माह की मदद दे रही है. सरकार को उम्मीद है कि, इससे टीबी के कारण होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकेगी. इस योजना से देश के 13 लाख से अधिक मरीजों को सीधे फायदा पहुंच रहा है. इसके लिए सरकार हर साल बजट में 600 करोड़ रूपये आवंटित करती है.

UP Election 2022: पहले चरण के चुनाव पर PM Modi बोले- जो रुझान आए हैं, वो ये बता रहे हैं कि...

निक्षय पोषण योजना का उद्देश्य
टीबी एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है. डॉक्टरों के अनुसार, टीबी होने पर दवाइयों के साथ ही मरीज को पौष्टिक भोजन की भी बहुत जरूरत होती है. इन जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू किया है. इस योजना के तहत टीबी के मरीजों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है. यह अनुदान मरीज के ठीक होने तक दिया जाता है.

निक्षय पोषण योजना की पात्रता
इस योजना का लाभ देश के सिर्फ टीबी से ग्रसित लोग ही उठा सकते हैं. जो मरीज आधिकारिक निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत होंगे, उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. जो लोग पहले से ही टीबी का इलाज करवा रहे हैं, वह भी इसके पात्र होंगे. योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्टर जरिये प्रमाणित किया हुआ मेडिकल प्रमाण पत्र के अलावा रोगियों को अपना आवेदन पत्र भी जमा करना होगा. साथ ही बैंक अकाउंट पासबुक रहना भी जरूरी है.

निक्षय पोषण योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आवेदक को Ministry of health & Family Welfare Government of India की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nikshay.in/ पर जायें. इस पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा. 
  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा.
  • होम पेज पर आप Log in to Nikshay पर NEW HEALTH FACILITY REGISTRATION के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर आपके सामने New Health Facility Registration का फॉर्म खुल जायेगा.
  • इस पेज पर सेलेक्ट फैसिलिटी लेवल, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, फैसिलिटी नेम, गवर्नमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर, कांटेक्ट पर्सन नेम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, अपना पूरा पता, सर्विस प्रोवाइडेड में हां और ना के ऑप्शन पर ध्यान से टिक लगायें.
  • मांगी गई सारी जानकारी को भरने के बाद कंटिन्यू (CONTINUE) पर क्लिक करें.
  • जिसके बाद आपको यूनिक ID का कोड मिलेगा, जिसे आपको भविष्य के लिये नोट कर लें.
  • सारी प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद आपक लॉगिन के ऑप्शन पर जाकर यूजर नेम और पासवर्ड भरकर लॉगिन करें.
  • इस तरह से निक्षय पोषण योजना में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Watch: LAC पर चीन की चालबाजी फिर उजागर, लद्दाख में घुसपैठ का वीडियो वायरल, सेना ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget