एक्सप्लोरर

आगरा: भूख और बीमारी से 5 साल की बच्ची की मौत, NHRC ने भेजा नोटिस

नएचआरसी ने योगी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. नोटिस में चार हफ्ते में प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के पुनर्वास और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के मामले में रिपोर्ट देने को कहा है.

आगरा. जिले में भूख और बीमारी के कारण बच्ची की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने योगी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. नोटिस में चार हफ्ते में प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के पुनर्वास और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के मामले में रिपोर्ट देने को कहा है.

क्या है मामला? गौरतलब है कि नगला विधिचंद निवासी पप्पू की 6 वर्षीय बेटी सोनिया पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी. उसे डायरिया भी हो गया था. शनिवार को परिजनों ने उसे दूध पिलाया, जिसके बाद उसने उल्टी कर दी. घर वालों ने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. आखिर में उसकी मौत हो गई.

एक महीने से बेरोजगार थे परिजन ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बच्ची के माता-पिता एक महीने से बेरोजगार हैं. घर पर एक हफ्ते से खाने का सामान नहीं था. बच्ची की मां शीला देवी परिवार पालने के लिए अकेले ही काम करती थीं.

जिला प्रशासन ने दिया पीड़ित परिवार को राशन मामले की जानकारी मिली तो जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. प्रशासन की टीम ने पीड़ित परिवार के घर पर 50 किलो गेहूं, 40 किलो चावल, 3 किलो अरहर की दाल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री भिजवाई है. इसके अलावा बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को बोल दिया गया है.

परिवार की हर संभव मदद की जाएगी: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार में राशन कार्ड नहीं बना था. इसको प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा. साथ ही परिवार के लोगों को मनरेगा में काम दिलाया जाएगा. इसके अलावा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलवाने की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराए जाने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

डीजल में उलझा रहा अस्पताल, नहींं पहुंची एंबुलेंस, सड़क पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

दिल्ली से पकड़े गए आतंकी अबू यूसुफ का सामने आया लखनऊ कनेक्शन, हिरासत में रिश्तेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget