एक्सप्लोरर

डीजल में उलझा रहा अस्पताल, नहींं पहुंची एंबुलेंस, सड़क पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

यूपी के सोनभद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस सेवा क्या हाल है, इस घटना से पता चलता है. यहां एक महिला को उस वक्त बीच सड़क पर प्रसव कराना पड़ा जब वक्त रहते एंबुलेंस नहीं पहुंचीं.

सोनभद्र. सरकार के तमाम दावों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का हाल ठीक नहीं है. आदिवासी बहुल्य जिले सोनभद्र में महिला को उस वक्त बीच रास्ते में प्रसव कराना पड़ा, जब उस एंबुलेंस समय से नहीं मिली. परिजनों द्वारा 102 व 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जानकारी ये भी मिली है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस होने के बावजूद डीजल डलवाने को लेकर विवाद हो गया था.

सोनभद्र के आदिवासी क्षेत्र बभनी के गांव अरझट अपने मायके आयी गर्भवती महिला फुल कुमारी की जब प्रसव पीडा से हालत खराब होने पर परिजनों ने 102 और 108 नंबर पर एंबुलेंस से संपर्क किया, लेकिन घंटों बाद जब कोई नहीं पहुंचा तो हालत बिगड़ती देख परिजनों ने पीड़िता को मोटरसाइकिल से लेकर अस्पताल चल दिया. बभनी अस्पताल से चंद कदम दूरी पर अचानक तबियत बिगड़ने पर पीड़ित महिला को परिजनों ने सड़क पर लिटा दिया. दर्द से तडप रही महिला को देखने कोई नहीं आया. परिजनों को मजबूरन डिलिवरी बीच सड़क पर ही करानी पड़ी. जो सरकार के सभी वादों, योजनाओं की पोल खोल कर रख देता है. हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

डीजल देने की बात कहने पर मिली एंबुलेंस

महिला के रिश्तेदार ने बताया कि हमने बहुत प्रयास किये एंबुलेंस के लिये, वहीं, डॉक्टर से बात करने पर कहा कि अभी सारी एंबुलेंस व्यस्त हैं. यहीं नहीं, रिश्तेदार ने कहा कि एक एंबुलेंस रास्ते में जा रही थी, उसे रोका और डॉक्टर से बात की तो बताया कि वह दूसरे अस्पताल की एंबुलेंस हैं और हम उसको नहीं भेज सकते हैं, क्योंकि डीजल का मामला होता है. जब हम लोगों ने डीजल देने की बात कही, तब एंबुलेंस आई और महिला को बभनी अस्पताल ले गई.

वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि सड़क पर एक महिला ने नवजात को जन्म दिया है. इस मामले की जांच में यह सामने आया है कि परिजनों द्वारा रात 8 बजकर 30 मिनट पर एंबुलेंस के लिए फोन किया गया था जबकि 9 बजकर 8 मिनट पर एंबुलेंस पहुंच गयी थी.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: मंदिर निर्माण के लिए भूमि के विस्तारीकरण का काम शुरू, एलएंडटी को सौंपी गई जिम्मेदारी

बाराबंकी: सरयू खतरे के निशान से नीचे पहुंची, बाढ़ से राहत के बाद संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget