एक्सप्लोरर

कौशांबीः कुछ महीने पहले भागकर किया प्रेम विवाह, लॉकडाउन में लौटे घर, अब दंपति ने जहर खाकर दी जान

कौशांबी में एक नवदंपति ने जहर खाकर जान दे दी. पहले पत्नी की मौत हो गई. बाद में पति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

कौशांबी, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक नवदंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. जहां पत्नी की घर पर ही मौत हो गई तो वहीं पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मामला सैनी कोतवाली इलाके के लोधन का पुरवा गांव का है.

उधर, महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. वहीं, ग्रामीणों की मानें तो युवक के परिजनों के ताने से आजिज आकर युवती ने पहले जहर खाया था. जिसके बाद पति ने भी जहर खा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

भागकर किया प्रेम विवाह जानकारी के मुताबिक संजय सिंह का गांव की अनीशा देवी से प्रेम संबंध था लेकिन अनीशा के परिजन उसे संजय से मिलने के लिए पाबंदी लगाते थे. दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मारने की कसमें खा चुके थे. दोनों 28 जून 2019 को घर से भाग गए और एक हफ्ते बाद यानि 28 जून 2019 को दोनों ने आर्य समाज रीति रिवाज से शादी कर ली. हालांकि, शादी के बाद वे अपने घर वापस नहीं लौटे.

लॉकडाउन में लौटे घर मार्च में जब लॉक डॉउन हुआ तो दोनों को मजबूरी में वापस गांव आना पड़ा. संजय अपने घर में ही अनीशा को लेकर रहता था. उनकी शादी से नाखुश संजय के परिजन लगातार अनीशा को ताने मारते थे. बताया जा रहा है कि तानों से आजिज आकर मंगलवार की शाम को अनीशा ने जहर खा लिया. वहीं, पत्नी की तबियत बिगड़ती देख संजय ने भी जहर खा लिया. वहीं, कुछ देर बाद अनीशा की घर पर ही मौत हो गई. परिजनों ने तुरंत संजय को भी अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

हत्या का आरोप अनीशा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि लोधन का पुरवा गांव के एक लड़की और लड़के ने भाग कर शादी की थी. बाद में दोनों वापस घर आ गए थे. युवक के साथ ही लड़की रह रही थी. मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः बाबरी ढांचा विध्वंस मामलाः सपा सांसद बोले- सरकार के हाथों बिक गए हैं इकबाल अंसारी

मुरादाबादः हाथरस पीड़िता के समर्थन में सपा सांसद ने उठाई आवाज, कहा- जल्द मिले इंसाफ  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget