एक्सप्लोरर

मुरादाबादः हाथरस पीड़िता के समर्थन में सपा सांसद ने उठाई आवाज, कहा- जल्द मिले इंसाफ

सपा सांसद एसटी हसन ने हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई दलित युवती के परिजनों को न्याय की मांग की है.

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश है. वहीं विपक्ष के नेता भी सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. मुरादाबाद के सांसद डॉ. एस टी हसन ने प्रदेश में हो रही घटनाओं को लेकर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो गई है. जब प्रदेश में अधिकारी खुद रंगदारी मांगने लगे हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसी है.

सांसद ने कहा कि हाथरस में हुई घटना ने साबित कर दिया है कि इस वक्त प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. जब कानून का खौफ अपराधियों के दिल से खत्म हो जाता है तो ऐसे भयानक अपराध किया करते हैं. उन्होंने हाथरस में हुई घटना को लेकर कहा कि पीड़िता के साथ हुई बहुत दरिंदगी हुई है. यह एक अफसोसजनक घटना है. पूरी समाजवादी पार्टी और हम सभी लोग दलित भाइयों और उस बेटी के साथ हैं. उन्होंने कहा कि उस बेटी को जल्द से जल्द इंसाफ मिलना चाहिए और घटना को अंजाम देने वाले लोगों को उनके अंजाम तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाना चाहिए.

जिला प्रशासन पर भी उठे सवाल हाथरस जिला प्रशासन के बारे में पूछे जाने पर सपा सांसद ने कहा कि वहां का जिला प्रशासन तो अभी भी यही कह रहा है कि उस लड़की के साथ कोई दरिंदगी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जब प्रशासन के हालात इतने निम्न स्तर पर आ गए हैं, तो कोई क्या कर सकता है ?. क्या इंसान को अपने लिए इंसाफ मांगने की भी इजाजत है?. क्या हम एक प्रजातांत्रिक देश में रहते हैं ?.

प्रदेश में जंगलराज एसटी हसन ने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए लाख दावे करते हों और प्रयास करते हो लेकिन हाथरस में हुई दलित लड़की के साथ हुई घटना के बाद प्रदेश में जंगलराज सा लग रहा है. कहीं ना कहीं हाथरस जिला प्रशासन की भी एक बहुत बड़ी लापरवाही है. अब देखना यह होगा कि दरिंदगी करने वाले लोगों को कब तक सजा मिलती है और लापरवाही बरतने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कार्यवाही करते हैं.

यह बात तो हमें अब सोचना पड़ेगा कि हम डिक्टेटर वाले प्रदेश में रह रहे हैं क्या ? जब अधिकारी कहने लगे ऐसी दरिंदगी वाली घटना के लिए के उसका बलात्कार नहीं हुआ उसकी रीढ़ की हड्डी नही टूटी है जबान नहीं काटी है हो शायद यह हो सकता है कि बात सच हो लेकिन यह बात पोस्टमार्टम में नहीं आए, जब गरीब को इंसाफ नहीं मिलता है तो कहीं ना कहीं ऊपरवाला इंसाफ करता है और उसके इंसाफ में आवाज़ नहीं हुआ करती और उसका हिसाब इस तरीके का होता है कि लोगों की रूह कांप जाती है.

ये भी पढ़ेंः

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत, प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कही ये बात यूपी: हाथरस में गैंगरेप के बाद जीभ काट लिया, रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट, गला घोंटकर मारने की कोशिश, दर्दनाक मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget