एक्सप्लोरर

नोएडा: नवनिर्वाचित प्रधानों ने ली शपथ, कोरोना के चलते ऑनलाइन रहा पूरा कार्यक्रम

नोएडा में नवनिर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई. कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समारोह संपन्न हुआ. कल भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी रहेगा.

नोएडा. उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जीते ग्राम प्रधानों को आज शपथ दिलाई गई. कोरोना के कारण शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरीके से ऑनलाइन रखा गया था. गौतमबुद्ध नगर जिले में भी नवनिर्वाचित प्रधानों को जूम ऐप के जरिए शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह गांव के पंचायत भवन में रखा गया था. जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समारोह संपन्न हुआ.

शपथ ग्रहण समारोह कल यानी बुधवार को भी जारी रहेगा. दरअसल, कोरोना का प्रकोप पूरे प्रदेश में फैला हुआ है. यही वजह है कि नवनिर्वाचित प्रधानों को इतिहास में पहली बार ऑनलाइन शपथ दिलाई जा रही है. महामारी को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में नव निर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था.

ग्रेटर नोएडा के इस्लामाबाद कल्दा ग्राम पंचायत भवन में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रविंद्र नागर को शपथ दिलाई गई. उन्होंने शपथ लेने के बाद एबीपी गंगा से खास बातचीत में कहा इस महामारी के चलते इतिहास में पहली बार प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ली है. उन्होंने कहा कि इस आपदा के दौर में गांव में इस महामारी को रोकने के लिए ग्राम प्रधानों का सबसे बड़ा रोल होगा. हम सभी ग्रामवासी मिलकर इस महामारी की रोकथाम के लिए पूरा प्रयास करेंगे ताकि हमारी ग्राम सभा कोरोना मुक्त हो सके.

वैक्सीनेशन के लिए करेंगे प्रेरित
उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि ग्रामीणों में इस महामारी का डर निकाला जाए और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए ताकि गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगों इसका लाभ उठा सके. इसके अलावा गांव का विकास और ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी.

ये भी पढ़ें:

26 मई को किसानों का विरोध दिवस, मायावती ने समर्थन देते हुये सरकार पर किया हमला

योगी आदित्यनाथ बोले- हमने बीजेपी को वोट देने और नहीं देने वालों में कभी भेदभाव नहीं किया

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget