एक्सप्लोरर

New Parliament Building: नई संसद भवन के उद्घाटन पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया, पहलवानों और विपक्षी दलों को दी ये सलाह

Parliament Building Inauguration: बाबा रामदेव ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी दल अपने इस फैसले पर दोबारा सोचेंगे. वहीं पहलवानों को भी ये सलाह दी है.

Parliament Building Inauguration: रविवार 28 मई को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन होना है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नए संसद भवन (New Parliament) का उद्घाटन करेंगे, जिसे लेकर देश में जमकर सियासत देखने को मिल रही है. 21 विपक्षी दलों ने इस समारोह के बहिष्कार का एलान किया है. वहीं बीजेपी का कहना कि सभी पार्टियों को इस अवसर पर एक साथ आना चाहिए, इन तमाम वार-पलटवार के बीच नई संसद को लेकर अब बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का भी बयान सामने आया है. 

बाबा रामदेव ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी दल अपने इस फैसले पर दोबारा सोचेंगे. इसके साथ ही उन्होंने धरना दे रहे पहलवानों को भी इस अवसर पर संसद का घेराव नहीं करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन होगा, ऐसे में ये ठीक नहीं होगा. 

नई संसद पर क्या बोले बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे जोकि ऐतिहासिक है. जो लोग कल संसद का घेराव करने वाले हैं उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और जिन विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है, उन्हें भी अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. मुझे विश्वास है कि हमारे पहलवान इस बात को समझेंगे और कल संसद की ओर नहीं बढ़ेंगे." 

दरअसल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत देश के 21 विपक्षी दलों ने संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. विपक्षी दलों का कहना है कि इस समारोह का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए और उन्हें ही इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है. वहीं दूसरी तरफ पिछले एक महीने स बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों ने भी इस दिन संसद के घेराव का एलान किया है. पहलवानों के समर्थन में सैकड़ों महिला खाप पंचायत की सदस्य नई संसद का घेराव करेंगी. जिसे लेकर देश की सियासत गर्माई हुई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: आजम खान के उत्पीड़न को लेकर आर-पार के मूड में सपा, आज डीएम से मिलेगा 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget