एक्सप्लोरर

'पाप की बाल्टी भरते देर नहीं लगती', बांग्लादेश के हालात पर नेहा सिंह राठौर की चेतावनी!

Bangladesh News: बांगलादेश में सियासी भूचाल के बीच भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने केंद्र पर निशाना साधा है और कहा कि आप भी समय रहते चेत जाईए. पाप की बाल्टी भरते देर नहीं लगती.

Naha Singh Rathore News: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में राजनीतिक संकट चल रहा है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा देकर भारत आ गई है, जिसके बाद हर किसी की नजर बांग्लादेश के सियासी समीकरण पर टिकी हुई है. जिसे लेकर अब भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने निशाना साधा है. और बिना कोई नाम लिए कहा कि पाप की बाल्टी भरते देर नहीं लगती. 

नेहा सिंह राठौर ने बांग्लादेश की सियासी हलचल को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एक के बाद कई निशाने साधे. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'पाप की बाल्टी भरते देर नहीं लगती साहब! पड़ोसन की तो भर गई… आप अपनी देख लो. आप भी समय रहते चेत जाइए सर.' उन्होंने आगे कहा, 'जल्द से जल्द नौकरियाँ दीजिए… महंगाई घटाइये और भ्रष्टाचार ख़त्म कीजिए… वरना झोला उठाकर तैयार रहिए..'

नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना
भोजपुरी गायिका यहीं नहीं रुकी उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, 'आप डरिए मत सर… आपको कोई कुछ नहीं कहेगा. बस आप देशवासियों को मूर्ख समझना बंद कर दीजिए. लोग सब समझते हैं… वो जानते हैं कि आपको उनके जीने-मरने से फ़र्क़ नहीं पड़ता… वो ये भी जानते हैं कि आपके लिए सत्ता से बढ़कर कुछ नहीं है. बस वो अभी आपको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.' 

आपको बता दें कि बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बीच पीएम पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना भारत आ चुकी हैं. सोमवार शाम उनका विमान यूपी के गाजियाबाद स्थित वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिंडन एयरपोर्ट पर शेख हसीना से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया है. उनकी सुरक्षा में एजेंसियों को तैनात किया गया है. खबरों के मुताबिक बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में कुछ समय बिताने के बाद लंदन के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही हैं. बांग्लादेश में हुए ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले मेघालय ने बांग्लादेश सीमा पर रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है. 

बस्ती में बेसमेंट में चल रही 4 लाइब्रेरी सील, दिल्ली कोचिंग के हादसे के बाद BDA ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget