एक्सप्लोरर

बस्ती में बेसमेंट में चल रही 4 लाइब्रेरी सील, दिल्ली कोचिंग के हादसे के बाद BDA ने लिया एक्शन

Basti News: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसमेंट में संचालित हो रहे किसी भी चीज पर कार्रवाई के आदेश दिए थे. इसी कड़ी में आज बस्ती में बड़ी कार्रवाई की गई है.

Basti Today News: बस्ती विकास प्राधिकरण ने बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है. आज जिले में कुल चार लाइब्रेरी को प्रशासन ने सील कर दिया है. बेसमेंट में रेस्टोरेंट चलाने वालों पर भी अब BDA की तिरछी नजर पड़ने वाली है.

दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने जिले के सभी जिलाधिकारियों को बेसमेंट में संचालित हो रहे लाइब्रेरी,कोचिंग सेंटरों,रेस्टोरेंट और अन्य पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. उसी कड़ी में बस्ती में आज बीडीए की टीम जिले में संचालित लाइब्रेरी,और कोचिंग सेंटरों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है.

बेसमेंट में चल रही चार लाइब्रेरी सील

जैसे ही बीडीए को टीम चिन्हित जगहों पर पहुंची तो आसपास के लोगों में खलबली मच गई, और लोग अपना अपना शटर बंद कर के भागने लगे. घर पर बने बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी सेंटर को टीम सेल कर दिया,टीम ने बड़ेबन ब्लॉक रोड स्थित गीता लाइब्रेरी,पचपेड़िया रोड खीरी घाट स्थित रेड लाइब्रेरी, खिरीघाट स्वाध्याय और पिकौरा शिवगुलाम स्थित गर्ग लाइब्रेरी को सील कर दिया गया है. चेतावनी देते हुए लोगों नोटिस जारी कर दिया गया है और मनमानी करने पर कठोर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं.

बेसमेंट में नहीं की जा सकती है ये काम 

बीडीए एक्ट के तहत बेसमेंट का उपयोग पार्किंग या स्टोरेज के लिए है. बीडीए के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार के अनुसार बेसमेंट में नियमानुसार व्यावसायिक या कॉमर्शियल गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती. प्रथम दृष्टया पार्किंग और स्टोरेज छोड़ अन्य सभी गतिविधियां अवैध है.

आगे भी रहेगी कार्रवाई जारी 

BDA सचिव/अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि शासन से हम लोगों को डायरेक्शन प्राप्त हुआ था कि जो भी बेसमेंट बने हुए हैं उनकी चेकिंग कराई जाय कि वह मानक के अनुरूप बने हुए हैं या वैध बने हुए हैं, और उसमें जो गतिविधियां संचालित की जा रही हैं वह हमारे मानक के अनुरूप संचालित कराई जा रही है या नहीं कराई जा रही है. इस संबंध में हम लोगों ने 100 से अधिक बेसमेंटों को चिन्हित किया था और फिलहाल अभी हम लोगों ने चार बेसमेंट को सील किया है, जो मानक के विरुद्ध संचालित हो रहे थे. आगे भी या कार्रवाई जारी रहेगी.

(बस्ती से मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: आगरा की जामा मस्जिद के सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई नहीं हुई पूरी, कोर्ट ने दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget