एक्सप्लोरर

'अब राम मंदिर में ही घोटाला हो गया...', नेहा सिंह राठौर ने कहा राम जी का नाम लेकर सत्ता में आए

UP News: साइबर थाना टीम अयोध्या पुलिस द्वारा पूरी धनराशि को सीज कराकर पीड़ितों के खाते में 2 करोड़ 15 लाख की धनराशि वापस कराई गई है. शेष धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराया जा रहा है. 

Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर फ्रॉड हुआ है, एक फर्जी वेबसाइट के जरिए करीब 6 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को ठगा गया. इन लोगों से प्रसाद वितरण के नाम पर 3.85 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई. वहीं इस मामले को लेकर अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने भी तंज कसा है.

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर एक खबर की पोस्ट शेयर कर लिखा-"राम जी का नाम लेकर सत्ता में आए, अब राम मंदिर में ही घोटाला हो गया." वहीं इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि साइबर थाना टीम अयोध्या पुलिस द्वारा पूरी धनराशि को सीज कराकर पीड़ितों के खाते में 2 करोड़ 15 लाख की धनराशि वापस कराई गई है. शेष धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराया जा रहा है. 

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या पुलिस ने 3.85 करोड़ रुपये के साइबर घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें राम लला के प्रसाद के नाम पर भक्तों से ठगी की गई. इस साइबर घोटाले का सरगना गाजियाबाद निवासी आशीष सिंह है. इसने भक्तों की आस्था का फायदा उठाते हुए एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से राम मंदिर का प्रसाद उनके घर तक पहुंचाने का झांसा दिया. इसने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ सप्ताह पहले ही एक फर्जी वेबसाइट khadiorganic.com लॉन्च की, जिस पर छह लाख से अधिक भक्तों ने प्रसाद का ऑर्डर दिया, जिसमें विदेशी भक्त भी शामिल थे.

जब इस मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे मुद्दे को उठाया. फिर पुलिस ने आईटी अधिनियम आदि से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. इसके अलावा आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया जब वह अमेरिका की विदेश यात्रा से लौटा था. अयोध्या पुलिस ने 372520 पीड़ितों को सफलतापूर्वक 2.15 करोड़ वापस किए हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget