एक्सप्लोरर

यूपी में इस जिले के लोगों ने सीएम योगी को भेजे सैकड़ों पोस्टकार्ड, वजह कर देगी हैरान

व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए 100 पोस्टकार्ड लिखे, जिसमें संभल को जिला मुख्यालय बनाने की मांग की गई.

UP News: संभल जिले में तिरंगा मार्केट के व्यापारियों ने जिला मुख्यालय को संभल शहर में स्थापित करने की मांग को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया. व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए 100 पोस्टकार्ड लिखे, जिसमें संभल को जिला मुख्यालय बनाने की मांग की गई. यह प्रदर्शन नोमान प्रधान की अध्यक्षता और दुर्वेश सैनी के संचालन में संपन्न हुआ. व्यापारियों ने संकल्प लिया कि जब तक संभल को जिला मुख्यालय का दर्जा नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

हाजी मोहम्मद हबीब ने बताया कि संभल उत्तर प्रदेश की सबसे प्राचीन और बड़ी तहसीलों में से एक है. यहां पहले से ही एएसपी और एडीएम के पद मौजूद हैं, फिर भी जिला मुख्यालय की सुविधाएं नहीं मिलने से स्थानीय लोग ठगा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने संभल को जिला घोषित किया था, लेकिन मुख्यालय बहजोई में बनाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है. व्यापारियों का कहना है कि संभल को जिला मुख्यालय बनाना शहर का हक है, और वे इस मांग को पूरा होने तक चैन से नहीं बैठेंगे.

दुकानदारों ने लिखवाए पोस्टर

प्रदर्शन में रवि शंकर लाठे, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आबिद हुसैन सहित कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया. सभी ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों से पोस्टकार्ड लिखवाए, जिनमें मुख्यमंत्री से संभल को जिला मुख्यालय बनाने का आग्रह किया गया. व्यापारियों ने कहा कि जिला मुख्यालय बनने से प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर होंगी, स्थानीय विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

संभल ऐतिहासिक शहर

यह आंदोलन संभल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करता है. व्यापारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है. अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है. जब संभल को जिला बनाया गया था तब भी मुख्यालय को लेकर आन्दोलन महीनों चला था. बाद में चंदौसी और संभल में स्थिति को देखते हुए बहजोई में मुख्यालय बनाया गया.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget