एक्सप्लोरर

संसदीय दल की बैठक में बोले नरेंद्र मोदी,'अखबारों के पन्नों से न मंत्री बनते हैं, ना ही पद जाते हैं'

एनडीए की दिल्ली में अहम बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। इससे पहले अमित शाह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और सभी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद आज दिल्ली में एनडीए की संसदीय दल की बैठक संसद के सेंट्रल हाल में हो रही है। इस बैठक में एनडीए के सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नरेंद्र मोदी के नान का प्रस्ताव रखा। सभी सांसदों ने नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुये उन्हें संसदीय दल का नेता चुन लिया। बैठक के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 30 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान मोदी ने सांसदों को संबोधित भी किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा जनता ने मुझे सेवा के लिए चुना है। सेवा भाव से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा प्रचंड जनादेश जिम्मेदारियों को बढ़ाता है। मैं सभी सांसदों के बराबर, मिलकर साथ चलना चाहता हूं। मोदी ने कहा कि 2019 के चुनाव ने दीवारों को तोड़ा है। और दिलों को जोड़ने का काम किया है। ये चुनाव सामाजिक एकता का आंदोलन बन गया।

2014 से 2019 तक देश हमारे साथ चला है, कभी-कभी हमसे दो कदम आगे चला है, इस दौरान देश ने हमारे साथ भागीदारी की है। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के भी सभी वरिष्ठ साथियों ने आशीर्वाद दिए हैं और आप सबने मुझे नेता के रूप में चुना है। मैं इसे एक व्यवस्था का हिस्सा मानता हूं। मैं भी बिलकुल आप में से एक हूं, आपके बराबर हूं। हमें कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। एनडीए की यही तो ताकत है, विशेषता है।

संसदीय दल की बैठक में बोले नरेंद्र मोदी,'अखबारों के पन्नों से न मंत्री बनते हैं, ना ही पद जाते हैं

मोदी ने दी नये सांसदों को सलाह

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बड़बोले बयानों से बचना चाहिये। छपास और दिखास से बचना जरूरी है। किसी के बोलने से हमारी परेशानी बढ़ती है। दुनिया में कुछ भी ऑफ रिकॉर्ड नहीं होता। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के मीडिया में चल रहे नाम झूठे हैं। अखबार के पन्नों से ना मंत्री बनते हैं ना मंत्री पद चले जाते हैं। ऐसी बातों पर भरोसा ना करें।

पीएम मोदी ने मौजूद सभी सांसदों और नेताओं से कहा, 'दिल्ली में आकर अच्छे-अच्छे फंस जाते हैं'। कोई भी मंत्री बनने के नाम पर बहकावे में न आए। वीआईपी कल्चर से बचकर रहने की भी जरूरत है'। पीएम ने कहा, एनडीए के पास दो जरूरी चीजें हैं, पहला एनर्जी और दूसरा सिनर्जी'। ये एनर्जी और सिनर्जी एक ऐसा केमिकल है, जिसको लेकर हम सशक्त और सामर्थ्यवान हुए हैं, जिसको लेकर हमें आगे चलना है।

नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल और उद्धव ठाकरे ने मोदी के नाम का समर्थन किया। मोदी को पहले ही एनडीए का नेता घोषित किया जा चुका है, ऐसे में इस बैठक को एक तरह से औपचारिकता माना जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 303 सीटें जीत चुकी है और एनडीए राजग गठगबंधन को 352 सीटें हासिल हुई है। ऐसी खबर भी है कि नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बतादें कि गुरुवार को आए चुनाव नतीजों में बीजेपी ने इतिहास रचा है। बीजेपी ने अकेले ही 303 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि एनडीए ने 350 सीटों पर अपना परचम लहराया है। वहीं, कांग्रेस ने पिछली बार से मात्र आठ सीटें ही ज्यादा जीती हैं। कांग्रेस को इस बार कुल 52 सीटों पर जीत दर्ज मिली है।

यूपी-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल एनडीए की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। दोनों मुख्यमंत्री आज सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget