एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में पेश हुआ नजूल भूमि कानून, BJP के ही विधायक और राजा भैया ने किया विरोध

Nazul Land Bill: जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया ने भी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि यह कौन सा विकास हो रहा है. क्या लाखों लोग को सड़क पर लाने की कोशिश है ये.

UP News: उत्तर प्रदेश विधान सभा के मानसून सत्र में आज तीसरे दिन नजूल भूमि कानून पेश हुआ. इस कानून के पेश होने पर समाजवादी पार्टी के अलावा, कांग्रेस पार्टी की आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल  के राजा भैया के साथ-साथ भाजपा के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इसमें संशोधन की मांग रखी. सभी ने कहा कि यह कानून लाने से लाखों लोग बेघर हो सकते हैं.

प्रयागराज से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा की नजूल की जो जमीन है यह आजादी के पहले से लोगों के पास है. आज आजादी मिले 75 साल हुए पर लोग 100-100 सालों से एक जमीनों पर रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को आवास दे रहे हैं और एक तरफ हम लोगों से इस कानून के माध्यम से क्या जमीन छीनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि नजूल की भूमि पर पहले से रह रहे हैं उसको फ्री होल्ड किया जाए.

उन्होंने अपना तर्क देते हुए कहा कि प्रयागराज में उनके साथी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की घरों के आसपास 100 मीटर के दायरे में कई ऐसे छोटे-छोटे मकान हैं जहां लोग नजूल की जमीनों पर रहते हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सरकार को गलत फीडबैक दिया है. यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी सरकार को इस विषय में सलाह देते हुए संशोधन की मांग रखी.

जनसत्ता दल के राजा भैया ने भी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि यह कौन सा विकास हो रहा है. क्या लाखों लोग को सड़क पर लाने की कोशिश है ये. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सरकार को गलत फीडिंग की है. यह समझ से परे है, राजा भैया ने कहा अगर अंग्रेज जमीनों को फ्री होल्ड कर सकते हैं तो सरकार तो जनता के हित के लिए है. सरकार क्यों नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि फ्री होल्ड करने की किस्त लेने के बाद भी उसे रोका गया है, यह गलत फैसला है. राजा भैया ने कहा कि इस प्रस्ताव को पहले प्रवर समिति को भेजा जाए. कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी इस प्रकरण में सरकार को घेरा और इसमें कुछ संशोधन करने की बात कही.

इरफान सोलंकी के पार्टनर शौकत पहलवान का आलीशान पेंटहाउस सीज, करोड़ों रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget