एक्सप्लोरर

'किसने कहा वो हमारे कार्यकर्ता थे...', प्रयागराज हिंसा को लेकर सवाल पर भड़क गए चंद्रशेखर आजाद

Prayagraj Violence: प्रयागराज में रविवार को भीम आर्मी के समर्थकों ने जमकर बवाल किया, इस दौरान उन्होंने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और हिंसा की. इस हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

UP News: प्रयागराज के करछना में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा को लेकर जब नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद से सवाल किया गया तो बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने कहा कि हंगामा करने वालों को अपना समर्थक ही मानने से इनकार कर दिया और कहा कि कोई भी नीला साफा पहन सकता है लेकिन मीडिया के लोग पहले ही ट्रायल कर कमजोर वर्ग के लोगों को आरोपी साबित कर देते हैं. 

नगीना सांसद से प्रयागराज हिंसा को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये मीडिया का ब्राह्मणवादी चरित्र है जो पुलिस की जांच से पहले ही इस तरह के आरोप लगाता है. हम काफी समय से इन आरोपों से दो चार होते रहे है. उन्होंने सवाल किया कि आपने किस आधार पर कहा कि वो हमारे ही कार्यकर्ता थे. इस भीड़ में कोई उद्दण्डी भी आ सकता है. 

हिंसा के सवाल पर भड़क गए नगीना सांसद
चंद्रशेखर  ने कहा कि नीला साफा कोई और भी पहन सकता है, अभी कोई जांच हुई है? पुलिस ने कोई जांच रिपोर्ट दी है आपको..लेकिन, ये मीडिया का चरित्र ऐसा है कि कमजोर वर्गों के लोगों को झूठे आरोप लगाकर उनका मीडिया ट्रायल करके उन्हें आरोपी साबित कर देते हैं. आप ये मानते हैं कि नीले झंडे वाले भीम आर्मी के ही लोग होते हैं. इसका मतलब है जो दूसरे गमछे वाला है वो भाजपा का होगा. 

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए. जो दोषी हों उस पर कार्रवाई की जाए लेकिन, इसकी आड़ में निर्दोष कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न ना किया जाए.  ना तो मैं मौके पर मौजूद था. ना आप थे. लेकिन, आपने पहले ही फैसला सुना दिया है. मैंने पुलिस से कहा कि है कि जो गलत है उन पर कार्रवाई हो लेकिन, आम कार्यकर्ताओं को परेशान न किया जाए. हम पुलिस प्रशासन के साथ हैं. 

बता दें कि रविवार को नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आजाद रेप पीड़िता के परिवार से मिलने प्रयागराज पहुंचे थे. जहां पुलिस ने उन्हें सर्किट हाउस में ही रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया, जिसके बाद करछना में उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में कुछ पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में करछना थाने में 50 नामजद और 500 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर दर्ज की है.  

UP में कांवड़ यात्रा रूट पर नेम प्लेट विवाद: सुप्रीम कोर्ट की रोक से लेकर योगी सरकार की सख्ती तक, जानें- अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget