एक्सप्लोरर

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- जल्द होगा बुलडोजर और ट्रैक्टर में मुकाबला, सड़कों पर आएंगे

राकेश टिकैत ने कहा, दिल्ली में कभी ना कभी बुलडोजर और ट्रैक्टर का मुकाबला होगा. जिस तरह धर्म विशेष के लोगों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है वह हिंदुस्तान के भविष्य के लिए बेहद खराब है.

दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में कहा है कि जिस तरह से एक धर्म विशेष के लोगों के ऊपर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है वह हिंदुस्तान के भविष्य के लिए बेहद खराब है. ऐसी घटनाओं से हिंदुस्तान की दुनियाभर में बदनामी हो रही है. टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार ने किसानों को 3 महीने के अंदर 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने की चेतावनी दी है. हमारा कहना है कि जो सरकार में खासकर बीजेपी में 10 साल पुराने लोग हैं उन्हें भी पार्टी या सरकार से बाहर किया जाए. 

ट्रैक्टर जल्द ही सड़कों पर आएंगे- टिकैत 
टिकैत ने कहा, अभी तो एक ही बुलडोजर चला है लेकिन दिल्ली में 4 लाख ट्रैक्टर चले थे और लोग घबरा गए थे. सरकार 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने की बात कह रही है लेकिन बहुत जल्द ही ट्रैक्टर सड़कों पर आएंगे और ट्रैक्टर बुलडोजर का आमने-सामने का मुकाबला होगा. राकेश टिकैत दोपहर मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आज जिस तरह से एक धर्म विशेष के लोगों को परेशान किया जा रहा है उसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश जा रहा है.

बुलडोजर-ट्रैक्टर का मुकाबला होगा- टिकैत
टिकैत ने कहा, इस तरह की घटनाओं से देश का विकास रुकता है, आपस में नफरत फैलती है और सांप्रदायिक घटनाएं होती हैं. इन चीजों को छोड़कर सभी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. बहुत महंगाई का जमाना है. सरकार को ध्यान देना चाहिए कि बेरोजगार लोगों को रोजगार मिले. बुलडोजर तो ठीक है वह सही काम कर रहा है लेकिन बुलडोजर नफरत की वजह से ना चले. बुलडोजर तो रास्तों को सही करने के लिए चलना चाहिए. बुलडोजर तो एक ही चला है और ट्रैक्टर तो चार लाख चले थे. दिल्ली में उनसे बड़े-बड़े घबराए थे. दिल्ली में कभी ना कभी बुलडोजर और ट्रैक्टर का मुकाबला होगा.

Loudspeaker Row: सीएम योगी के आदेश के बाद गोरक्षपीठ में कम हुई लाउडस्पीकर की आवाज, धीमी आवाज में होगा मंंत्रोच्चार

Aligarh Crime News: SC-ST एक्ट में फंसाकर 5 साल से पैसे वसूल रही थी महिला, 150 से अधिक लोगों पर दर्ज करा चुकी है केस

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget