एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में आईडी कार्ड मांगने पर पुलिसकर्मियों ने किसान को पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

UP News: मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों द्वारा किसान को पीटे जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आईडी कार्ड मांगने पर पुलिस कर्मियों ने किसान को पीटा है. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में खाकी की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया है. बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व कोर्ट के वारंट लेकर पहुंची पुलिस ने एक किसान की पिटाई करते हुए जबरन उसे अपने साथ ले जाना चाहा. इस दौरान किसान के कपड़े तक फट गए, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में किसान सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में लेटा हुआ है, पुलिस जबरन उसे ले जाने की कोशिश कर रही है. इस मामले पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसएसपी मुजफ्फरनगर ने जांच जानसठ सीओ को सौंपते हुए पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

दरसअल मामला कोतवाली जानसठ क्षेत्र स्थित मंतोड़ीं गांव का है. आरोप है कि कांस्टेबल बिजेंदर और एक अन्य कांस्टेबल प्राइवेट कार से किसान महाराज सिंह के यहां नलकूप का विद्युत बकाया बिल का कोर्ट से जारी वारंट लेकर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए किसान से 10000 रुपयों की मांग की.

आईडी कार्ड मांगने पर की पिटाई
किसान के परिवार शक होने पर जब पुलिसकर्मियों से जारी वारंट और उनका आई कार्ड दिखाने को कहा तो उन्होंने किसान परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान शोर शराबे की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे. 

जानकारी के मुताबिक हंगामा होने पर दो उप निरीक्षक भूपेंद्र और पवन चाहर भी घर के अंदर आ गए. दोनों पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती किसान महाराज सिंह को खींचकर ले जाने की कोशिश की. इस दौरान किसान के कपड़े तक फट गए. पुलिस कर्मियों पर आरोप यह भी है कि उन्होंने किसान की बेटियों से भी मारपीट की है.

इस घटना के बाद मंगलवार को पीड़ित किसान की बेटियों ने एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की. एसएसपी मुजफ्फरनगर ने इस मामले की जांच  सीओ जानसठ यतेंद्र नागर को सौपते हुए पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया.

किसान की बेटी ने क्या बताया?
किसान की बेटी अनु ने बताया कि आज हम एसएसपी ऑफिस आए हैं यह शिकायत लेकर आए हैं कि पुलिस मेरे घर गई थी. उन्होंने गुंडागर्दी की मार पिटाई की, हमारे साथ गैर जमानती वारंट थे उनके पास, उन्होंने दिखाने से मना कर दिया. वह बिना यूनिफार्म आए और पुलिस की गाड़ी भी नहीं थी. हमने उनसे आईडी प्रूफ मांगा तो उन्होंने मार पीट की. मेरे पापा को 1 घंटे तक पीटा उसके बाद मेरे पापा जब बेहोश हो गए. इसके बाद 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. जब पापा बेहोश हो गए, तब वह छोड़कर चले गए.

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो आवेदक और आवेदिका आवेदन लेकर आए थे घर से जानसठ का मामला है. उसमें वारंट इश्यू हुआ था, कोर्ट से जैसा कि मुझे सीओ साहब ने बताया है. इसमें कुछ पुलिस वाले गए थे, कुछ कुछ सादे वस्त्रो में भी दिखाई दे रहे हैं. कुछ फोटो में और प्राइवेट गाड़ी से गए थे. इसी आधार पर मैने सी ओ जानसठ को जांच सौंप दी है. अगर इसमें पुलिसकर्मी दोषी होंगे तो निश्चित रूप से मैं कठोरता कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: ऑपरेशन सिंदूर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, कहा- कोई मरा नहीं, सब टांय-टांय फिस्स

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget