एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar School Video: मुजफ्फरनगर मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने छात्र के पिता से फोन पर की बात, जानें क्या दिया आश्वासन?

Muzaffarnagar Teacher Video: मुजफ्फरनगर स्कूल मामले को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने छात्र के पिता से आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत नहीं करने का कारण पूछा.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर स्कूल मामले में वर्ग विशेष के बच्चे की पिटाई से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी मौके को भुनाने में पीछे नहीं है. हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी  (Asaduddin Owaisi) ने पीड़ित बच्चे के पिता से फोन पर बातचीत की. उन्होंने पिता से घटना के बारे में जानकारी ली. हैदराबाद सांसद ने पिता को आश्वासन दिया कि बेटे की शिक्षा की व्यवस्था करने में मजलिस पीछे नहीं रहेगी. उन्होंने बेटे को हैदराबाद के स्कूल में दाखिला कराने की पेशकश की. सांसद ने पिता से कामकाज के बारे में पूछा. पिता ने बताया कि खेती-किसानी से घर का खर्च चलता है.

सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पीड़ित बच्चे के पिता से बात

सांसद ने पिता को मुसीबत की घड़ी में साथ देने का वादा किया. उन्होंने पिता को बच्चे की पढ़ाई छुड़ाने से मना किया. सांसद ने बच्चे का भी हालचाल जाना. पिता ने बताया कि घटना के बाद बच्चा डरा हुआ है. सांसद ने आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत नहीं करने का कारण पूछा. पिता ने बताया कि गांव का सांप्रदायिक सौहार्द्र खराब होने की आशंका थी. इसलिए गांव की पंचायत में मुद्दे को तूल नहीं देने का फैसला लिया गया. पिता ने बताया कि घटना से परिवार सदमे में है. परिवार के सदस्यों ने खाना भी नहीं खाया. सांसद ओवैसी ने घटना पर अफसोस जताते हुए पीड़ित पिता के बच्चे से मुलाकात करने की बात कही.

हैदराबाद में शिक्षा की व्यवस्था करने का दिलाया भरोसा

उन्होंने एक बार फिर बच्चे की शिक्षा पर जोर देने की बात कही. पिता से सांसद की बात कराने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता घर पर पहुंचे थे. बता दें कि सांसद की बातचीत से पहले किसान नेता नरेश टिकैत ने खुब्बापुर गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. शुक्रवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में स्थित एक निजी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में कथित तौर पर धार्मिक पहचान के आधार पर मासूम छात्र की पिटाई की गई थी. महिला टीचर पर दूसरे समुदाय के बच्चों से पिटवाने का आरोप लगा. जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि मुकदमा दर्ज हो गया है.

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपुचनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, इस पार्टी का करेगी समर्थन, अजय राय ने जारी की चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget