एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा गैंगरेप केस में 75 साल की पीड़िता ने अदालत में दर्ज कराया बयान, जानें- मामला

Muzaffarnagar News: सीबीआई ने रामपुर तिराहा गैंगरेप की 75 वर्षीय पीड़िता को अपर जिला सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत में पेश किया. इस मामले में दो पुलिसकर्मी आरोपी है, जो रिटायर हो गए हैं.

Muzaffarnagar News: अलग उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर बर्बर कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर गैंगरेप किए जाने के मामले में करीब तीन दशक के बाद पीड़ित 75 वर्षीय महिला ने मंगलवार को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया. पीड़िता मुजफ्फरनगर जिला अदालत में मगंलवार को पेश हुई और उसने कोर्ट के सामने अपना बयान दिया. इस मामले में अब अगली सुनवाई 2 अगस्त को की जाएगी. 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रामपुर तिराहा सामूहिक बलात्कार की 75 वर्षीय पीड़िता को यहां अपर जिला सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत में पेश किया. इस मामले में दोनों आरोपी पुलिस कर्मी अब रिटायर भी हो चुके हैं. सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी भी अदालत में मौजूद थे. इन दिनों वो जमानत पर बाहर हैं. वकील के मुताबिक पीड़ित महिला को अदालत में अपना बयान देने के लिए उत्तराखंड के श्रीनगर से लाया गया था, जिसके बाद महिला ने कोर्ट में अपना बयान दिया. 

जानें क्या है पूरा मामला?

सहायक सरकारी वकील परनेंद्र कुमार के अनुसार, सीबीआई ने रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) पुलिस गोलीकांड मामले में कई मामले दर्ज किए थे. ये गोलीकांड दो अक्टूबर, 1994 को हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गये थे, ये सभी तब उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इनके साथ उत्तराखंड की कई महिला कार्यकर्ता भी शामिल थे. जिनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था.

75 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराया केस

पृथक उत्तराखंड की मांग करते हुए ये प्रदर्शनकारी रामपुर तिराहा होते हुए ऋषिकेश से दिल्ली की ओर जा रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रामपुर तिराहा के पास रोकने की कोशिश की. वकील ने बताया कि श्रीनगर से उत्तराखंड की एक महिला को अदालत में पेश किया गया और कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में उसका बयान दर्ज किया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई दो अगस्त को होगी. 

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में छाई काली घटा, कई इलाकों में झमाझम बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget