एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 17 कार्टन सिगरेट और 50 लाख से अधिक कैश बरामद

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में हालिया दिनों एक ट्रक से लाखों रुपये की सिगरेट चोरी हो गई थी. इस घटना के अनावरण के लिए पुलिस एक्टिव थी और अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

Muzaffarnagar News Today: मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर को एक ट्रक से आईटीसी कंपनी की लाखों रुपये की सिगरेट चोरी हो गई थी. घटना उस समय हुई जब ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर होटल में खाना खाने के लिए रुके थे. इस दौरान बदमाशों ने ट्रक के पास कैंटर लगाकर सिगरेट के 126 कार्टन चोरी कर लिए थे.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. इसी क्रम में मंगलवार (31 दिसंबर) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहसूमा मेरठ रोड से गैंग के मुख्य सरगना नरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 28 लाख रुपये की 17 कार्टन सिगरेट और 50 लाख 70 हजार रुपये की रकम बरामद की है.

126 कार्टन सिगरेट चोरी
इस संबंध में मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र में 16 और 17 दिसंबर की मध्य रात्रि को आईटीसी सिगरेट ले जा रही एक गाड़ी में चोरी हुई थी. जिसमें तकरीबन 126 कार्टन सिगरेट चोरी की गई थी. इस घटना का अनावरण करते हुए मीरापुर पुलिस ने गैंग के सरगना नरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया है.

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नरेंद्र पाल के पास से 17 कार्टन सिगरेट बरामद हुई है, जिसकी कीमत तकरीबन 28 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने कई सिगरेट के कार्टन को खुले बाजार में 60 लाख रुपये में बेच दिया था. सिगरेट बेच कर मिले पैसों को भी बरामद किया गया है, इसके तहत 50 लाख 70 हजार रुपये की रकम बरामद हुई है.  

फरार आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल आईसर कैंटर गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ बिल्लू नाम का एक और व्यक्ति शामिल था, जो अपने साथ कुछ और लोगों को लेकर आया था. फरार आरोपियों की लगातार तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें  गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके अलावा सिगरेट बेचने पर जो रकम इन्हें मिली थी उसे भी बरामद कर लिया जाएगा. 

पुलिस पर इनाम की बरसात
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह बड़ी चोरी का मामला था, जिसमें 95 लाख रुपये की सिगरेट के 126 कार्टन चोरी हुए थे. पुलिस की कड़ी मेहनत और सटीक कार्रवाई से गैंग का पर्दाफाश हुआ. इस सफलता के लिए ट्रांसपोर्ट मालिक हरनेक सिंह ने पुलिस टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है. जबकि एसएसपी ने भी टीम को आधिकारिक पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में गूंजेगी अलीगढ़ के शंखनाद की गूंज, 400 शंखों का ऑर्डर, 300 ग्राम से डेढ़ किलो तक वजन

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget