एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, प्रोडक्ट पर ब्रांडेड कपंनियों का लेबल लगाते थे

मुजफ्फनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इनका नेटवर्क बड़े स्तर पर फैला हुआ है.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो अमेरिका और यूरोपीय ब्रांडों के नाम वाले लेबल चिपकाकर नकली प्रोटीन पाउडर बनाकर बेच रहे थे. इस गिरोह में शामिल एक आरोपी अभी फरार है. सोमवार को कई जगहों पर हुई छापेमारी के बाद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा, "हमें इस गिरोह की गतिविधियों के बारे में लगातार इनपुट मिल रहे थे. हमारी अपराध शाखा की टीमों ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी करने से पहले चुपचाप पर्याप्त विवरण इकट्ठा कर लिये थे.

हमने डेढ़ लाख लेबल, 572 कंटेनरों में कई किलो नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बरामद किए हैं, जिनमें 'यूनिवर्सल' जैसी प्रसिद्ध फर्मों के स्टिकर लगे हुए हैं. 9,500 से ज्यादा खाली बोतलें और बॉक्स, 28 बोरे काबोर्हाइड्रेट पाउडर, सैकड़ों प्रतिबंधित ड्रग्स और स्टेरॉयड भी बरामद किए हैं."

फैला हुआ है नेटवर्क

पुलिस तीनों आरोपियों - जुबैर आलम, अर्शी और अमिल से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा, "इनकी सप्लाई चेन बड़ी और काफी फैली हुई है. यह हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में है."

स्वास्थ्य के लिये गंभीर खतरा

नकली सप्लीमेंट्स के बुरे प्रभावों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "इन सप्लीमेंट्स में एनाबॉलिक स्टेरॉयड जैसे डेका ड्यूरोबोलिन, टेस्टोस्टेरोन और एंड्रॉस्टेरोन आदि का बहुत अनुपात अधिक होता है, जो मांसपेशियों को तुरंत पुष्ट और ताकतवर बनाता है. इनका उपयोग पूरी दुनिया में प्रतिबंधित है, विशेष रूप से खेल में. शरीर में इन पदार्थों की उपस्थिति को केवल मूत्र परीक्षण के जरिए पता लग सकता है. इन दवाओं के दुरुपयोग से गुर्दे की बीमारी और नपुंसकता भी होती है. इनका उपयोग ऐसे लोग करते हैं, जो लगातार जिम करते हैं."

2015 में हुए एक अध्ययन केसकेड (कमेटी अगेन्स्ट स्मगलिंग एंड काउंटरफिटिंग एक्टिविटीज डिस्ट्राइंग द इकोनॉमी) के अनुसार बाजार में सभी पैकेज्ड फूड का लगभग 5 में से 1 हिस्सा नकली हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: काशी आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देव दीपावली समेत कई कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget