एक्सप्लोरर

फेसबुक- इंस्टाग्राम से करते थे अवैध हथियारों की डील, मुजफ्फरनगर पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा

UP News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम अवैध हथियारों का सौदा करने वाले 7 आरोपियों को मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने 7 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से अवैध हथियारों का सौदा किया करते थे. जिसके बाद ये लोग बेचे गए अवैध हथियार का भुगतान भी ऑनलाइन लिया करते थे. पुलिस गिरफ़्त में आये इन आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, तीन तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद की है.

दरसअल खालापार थाना पुलिस की तरफ से मेरठ रोड पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान सड़क पर संदिग्ध हालत में खड़े सात व्यक्तियों आजम रिजवी, विवेक नागर, प्रतीक त्यागी, मनीष कुमार, ऋषभ प्रजापति, विशाल और प्रदीप कुमार की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से दो पिस्टल, तीन तमंचे, कारतूस, एक बाईक और एक कार भी बरामद हुई.

इंस्टाग्राम-फेसबुक से करते थे हथियारों की डील 
आलाधिकारियों की माने तो गिरफ्त में आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह फेसबुक या इंस्टाग्राम के माध्यम से अवैध हथियारों का सौदा करते हैं. उसके बाद जब हथियार को सप्लाई कर दिया जाता है तो उसका पेमेंट भी ये लोग ऑनलाइन अपने खाते में लिया करते हैं. बताया जा रहा है कि यह गैंग लंबे समय से आसपास के जनपदों में अवैध हथियारों की सप्लाई का ऑनलाइन सौदा कर अवैध व्यापार करता आ रहा है. जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. बरहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्त में इन अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की जो बीती रात है इसमें एक पिस्टल डिलीवरी होनी है इसके संबंध में सीओ सिटी साहब को टीम बनाकर और कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था. पुलिस द्वारा इसमें फील्डिंग लगाई गई और जब यह कंसाइनमेंट डिलीवर करने आए और जो खरीदने वाले और जो बेचने वाले जो थे. वह एक साथ पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें से दो अभियुक्त विशाल और प्रतीक ये पिस्टल खरीदने आए थे.

विशाल ने प्रतीक त्यागी जो नावला का रहने वाला है उसके माध्यम से डील तय की थी. जो डिलीवरी देने आए थे इसमें टोटल पांच लड़के थे. जिसमें आजम रिजवी मेरठ का रहने वाला है, जबकि विवेक नागर प्रतीक त्यागी मनीष कुमार और ऋषि प्रजापति यह जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. आपस में इन्होंने डील तय की थी और फिर बाद में जब इनको हिरासत में लिया गया तो इनकी डिग्गी से और जो इनका डैशबोर्ड है उनकी गाड़ी की जामा तलाशी से इसमें से एक पिस्टल और तीन तमंचे बरामद हुए हैं.

इसकेअलावा दो कारतूस बरामद हुए हैं इन लोगों से जब डिटेल में पूछताछ की गई तो इसने बताया कि जो मेरठ का आजम रिज़वी है यह नाजायज असलहों की व्यवस्था करता है इसके संबंध में पुलिस अलग से काम करेगी उसमें उस पूरी चैन को कनेक्ट करेगी.

पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड
इसके अलावा यह अलग-अलग लोगों को ऑन डिमांड जो मार्केट में जो है यह आपस में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम या फेसबुक के माध्यम से सौदा तय करते हैं फिर कई बार कैश में या कई बार अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवाते हैं.  प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि इनका कनेक्शन मेरठ से है मेरठ में ये कहां से लेकर आ रहे थे इसके संबंध में पुलिस डिटेल में जानकारी करेगी. इनमें से यह सारे 20 से 30 साल की उम्र वाले युवक हैं. इनसे अभी उनके आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है.

ये भी पढे़ं: यूपी में दीपावली के बाद इस दिन छुट्टी की घोषणा, योगी सरकार ने किया ऐलान, रखी ये शर्त

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget