पंचायत चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा अभियान, 13 शराब तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ते हुये 13 शातिर तस्कर पकड़े हैं.

मुजफ्फरनगर: आगामी प्रधानी और पंचायती चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर की पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक अभियान चलाया हुआ है. जिसके तहत शुक्रवार को जनपद की क्राइम ब्रांच और मंसूरपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर सयुंक्त कार्रवाई करते हुए बेगराजपुर क्षेत्र से शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 13 लोगों को गिरफ़्तार कर कई करोड़ रूपये का माल बरामद किया है.
शराब तस्करी करने वाले गैंग के 13 लोग गिरफ्तार
दरअसल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेगराजपुर गांव क्षेत्र में छापेमारी कर शराब तस्करी करने वाले गैंग के 13 आरोपी विशाल ,सोनू ,रवि ,गौरव ,नितिन ,विपिन ,अजय ,सन्नी ,मोहित ,सोमपाल ,कुलदीप ,गौतम और प्रदीप को गिरफ़्तार किया है. जबकि पुलिस को चकमा देकर इनके 4 साथी चमनलाल ,दिनेश ,रजनीश और सुनील फ़रार होने में क़ामयाब हो गए.
पुलिस ने मौके से 2400 लीटर एल्कोहल, 55000 खाली पाउच ,82000 रेपर ,20,000 मंसूरपुर डिस्ट्रली के पव्वे के ढक्कन ,45000 बारकोड ,एक मशीन बोतल सील करने की ,500 गत्ते के डिब्बे और तीन कार भी बरामद की है.
पहले भी जा चुके हैं जेल
इस मामले के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए मुज़फ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आगामी पंचायती और प्रधानी चुनाव को देखते हुए जनपद में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए एक अभियान चलाया हुआ है. जिसके चलते आज कई करोड़ रूपये के माल के साथ 13 शातिर शराब तस्करों को गिरफ़्तार किया है. इस गैंग के इन सभी 13 आरोपियों को मुज़फ्फरनगर पुलिस शराब तस्करी के मामले एक बार पहले भी 2009 में गिरफ़्तार कर जेल भेज चुकी है.
जेल से जमानत पर छूटने के बाद इस गैंग ने फिर से अवैध शराब की तस्करी करनी शुरू कर दी थी. जिसकी सूचना पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, कि इन लोगों ने चुनाव के चलते शराब को बांटने के लिए अगर किसी को ये शराब बेची है, तो इन सभी के साथ साथ उनपर भी NSA की कार्रवाई भविष्य में की जायेगी.
पुलिस टीम को दो लाख का इनाम
वहीं, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की इस गुड वर्क को देखते हुए शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करने के मामले में दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























