एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के डीजीपी का बड़ा बयान,कहा-कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं होगी श्रद्धालुओं की एंट्री

हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन होना है. इसे लेकर राज्य सरकार व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगी है. इस बीच राज्य के पुलिस मुखिया ने बड़ा बयान दिया है.

हरिद्वार: उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे. अशोक कुमार हरिद्वार स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस पत्रकार संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने साफ कर दिया कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाली यात्रियों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. डीजीपी के मुताबिक कुंभ मेले को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी हैं और कुंभ का आयोजन पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक कराया जाएगा. वहीं, डीजीपी अशोक कुमार ने यह भी आशा जताई कि आने वाले समय में हरिद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी.

ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

कुम्भ मेले के दौरान होने वाले यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि हरिद्वार कुम्भ मेले में जो भी यात्री शिरकत करने के लिए हरिद्वार पहुंचेगे, उन सभी यात्रियों को अपना राजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की जा रही है. ऑनलाइन पोर्टल पर हरिद्वार कुम्भ मेले में आने वाले यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. आगामी एक हफ्ते में ऑनलाइन पोर्टल यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराना जरूरी

कुम्भ की तैयारियों को लेकर डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि कुम्भ के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी हैं. कुम्भ मेले के दौरान कोरोना की क्या स्थिति रहती है, यह अभी साफ नहीं हो पाई है. कुम्भ के दौरान कोरोना जिस भी रूप में रहता है उसको सही रूप में और उस हिसाब से कोरोना गाइड लाइन को लागू करना व कुम्भ को शांति पूर्वक सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता है. तैयारियों के हिसाब से हमे विश्वास है कि कुम्भ मेला शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न होगा इसमे जितने भी हरिद्वार के लोग हैं, जैसे गंगा सभा, यहां के आश्रम, धर्मशाला और अन्य सभी लोगों से बात कर उनके विचार लिए जा रहे हैं कि, इनके प्रबंधन में क्या कार्य हो सकते हैं ताकि उन सबको कुम्भ मेले में शामिल किया जा सके.

ट्रैफिक जाम से मिलेगा निजात

वहीं, हरिद्वार में ट्रैफिक की समस्या पर डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि जब मैं आज हरिद्वार आया तो यहां का फ़ोर लेन काफी अच्छा बन गया है. इसके बावजूद ट्रैफिक हमारी प्राथमिकता में है. इसमें ट्रैफिक व्यवस्था को और ज्यादा सही किया जाएगा और मुझे लगता है कि इस सीज़न से हरिद्वार में ट्रैफिक से निजात मिलेगी.

ये भी पढें.

आगरा में चौकी पर हुये बवाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों के पोस्टर चस्पा किये, पढ़ें क्या था मामला

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget