एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में ससुरालियों से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, मौत से पहले सोशल मीडिया पर मांगा इंसाफ

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर जान दी है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद  मुजफ्फरनगर में एक बार फिर से दहेज लोभी ससुरालयों की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहित दहेज की भेंट चढ़ गई है. इस बार इस नव विवाहिता ने ससुराल वालो की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगाकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.

दरसअल मामला भोपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी आकांशा उर्फ गोल्डी की शादी 30 जनवरी 2025 को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम मोहल्ला निवासी मयंक शर्मा से हुई थी. लेकिन रविवार को पुलिस को सूचना मिली की नव विवाहित आकांक्षा उर्फ गोल्ड ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

जिसके चलते आलाधिकारियों ने पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मर्तका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था. इस दौरान पुलिस ने जब मर्तका का मोबाइल चेक किया तो उसने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर एक सुसाइड नोट लिखा हुआ था. 

जिसमें मृतक नव विवाहित आकांक्षा ने यह आरोप लगाया है की शादी के बाद से ही उसकी नंद सुहानी छवि और सास रेखा द्वारा दहेज के लिए लगातार उसे मानसिक और शारीरिक इतना प्रताड़ित किया जा रहा था कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गई. अपने सुसाइड नोट में मर्तका ने पुलिस से इंसाफ की गुहार भी लगाई है.

एसपी ने दी यह जानकारी

जिसकी जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया है कि आज सुबह थाना क्षेत्र नई मंडी के शिवपुरम मोहल्ले से एक नव विवाहित लगभग जिसकी 6 महीने पहले शादी हुई थी उसके द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी तत्काल पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट द्वारा मौके का मुआयना किया गया. 

वहीं जो मार्तिका है उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है वहीं परिजनों जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मृतका ससुराल पक्ष द्वारा देहज प्रथा से परेशान थी और मरने से पहले उसने एक स्टेटस भी लगाया जिसमें की उसने ससुराल पक्ष को अपनी मृत्यु के लिए जिम्मेदार बताया है. 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस द्वारा इसमें तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है आवश्यक विधिवक  कार्रवाई अमल में लाई जाएगी प्रथम दृष्टि से जो  देखा गया है पति सास और नंद के लिए जिम्मेदार ठहराया है लेकिन विवेचना में पुलिस सभी पहलू पर जांच करेगी और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्त पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कारवाही अमल में लाई जाएगी.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget