एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में खाने में प्याज देख भड़के कांवड़िया, ढाबे में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

UP News: मुजफ्फरनगर के दिल्ली -देहरादून नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे के खाने में प्याज देख कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा. कांवड़ियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की है.

Muzaffarnagar News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे  58 (Delhi-Dehradun National Highway 58) पर बने श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ देव मिलन वैष्णो ढाबे पर देर रात एक कांवड़ियों की टोली ने खाने में प्याज का आरोप लगाते हुए होटल पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. इस दौरान किसी व्यक्ति ने तोड़फोड़ हंगामे की ये घटना अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने गुसाए कांवड़ियों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया. वहीं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से गंगाजल भरकर कुछ कावड़ियों की टोली देर रात तकरीबन 1:00 बजे इस ढाबे पर रुकी थी. आरोप है कि ढाबे पर खाने में प्याज डालने से गुस्साए इन कांवड़ियों ने जमकर हंगामा करते हुए होटल में तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि कावड़ियों की ये टोली हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही थी. फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

पुलिस अधिकारी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कल देर रात्रि में थाना पुरकाजी स्थित एक ढाबे पर कावड़िया भोजन कर रहे थे, उस दौरान वहां पर खाने में प्याज देने को लेकर कांवड़ियों द्वारा विरोध किया गया. कांवड़ियों के द्वारा वहाँ होटल पर जो फर्नीचर इत्यादि थे, उसमें उनके द्वारा तोड़फोड़ की गई. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया. कांवड़ियों कोसमझा बुझाकर उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया.  पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: पांच साल की बच्ची से रेप के आरोपी से मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर के भी लगी गोली

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget