एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: पांच साल की बच्ची से रेप के आरोपी से मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर के भी लगी गोली

Firozabad News: सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. खुद को घिरा देख सुहेल ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में दरोगा भी घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती.

UP News: फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सुहेल उर्फ छोटू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है साथ ही एक दरोगा भी मुठभेड़ में घायल हुआ है. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के हसमत नगर निवासी सुहेल उर्फ छोटू ने एक 5 वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. 7 जुलाई की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सुहेल रामगढ़ क्षेत्र के जंगलों में छिपा हुआ है.

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. खुद को घिरा देख सुहेल ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान उप निरीक्षक राजकुमार के हाथ में गोली लगी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सुहेल के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही धराशायी हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया.

आरोपी अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने सुहेल के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मुठभेड़ के बाद सुहेल को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

उधर मुठभेड़ में घायल उप निरीक्षक राजकुमार को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक  उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं.

पुलिस की कार्रवाई

एएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सुहेल लंबे समय से फरार था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की थी. मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ. हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget