एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जेल में बंद छेड़छाड़ के आरोपी की मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Muzaffarnagar Crime News: यूपी के शामली जनपद में आकाश नाम के युवक की मुजफ्फरनगर जेल में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. परिजनों ने स्थानीय बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Muzaffarnagar Crime News: यूपी के शामली जनपद (Shamli) में आकाश उर्फ छोटा नाम के युवक की मुजफ्फरनगर जेल (Muzaffarnagar Jail) में मौत का मामला प्रकाश में आया है. आकाश पर शामली जनपद में एक हफ्ते पहले छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला पंजीकृत हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने युवक को 26 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वही बीती रात मुजफ्फरनगर जेल में बंद आकाश की मौत हो गई है. इस खबर के मिलने के बाद हड़कंप मच गया. परिजनों ने मोहल्ला पनसारियान में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने बीजेपी के नेताओं पर कार्रवाई में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है. 

मुजफ्फरनगर जेल में आरोपी की मौत
दरअसल 25 मई को सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनसारियांन में एक युवती ने चार युवक व एक महिला पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर किया था. 26 मई को पुलिस ने इस मामले में आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जहां बीती रात उसकी अज्ञात कारणों की वजह से मौत हो गई. इस घटना के बारे में जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने पनसारियांन में जाकर जमकर हंगामा किया. उन्होंने स्थानीय बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई में बाधा डालने का भी आरोप लगाया. 

परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप

मृतक आरोपी की मां का कहना है कि उनके घर के पास रहने वाले अनिल ने मकान बनाने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे. जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो अनिल ने बदमाश बुलाकर हमारे साथ मारपीट की. जिसमें मेरे पैर की दो उंगली भी टूट गई थी. इसके बाद अनिल और उसकी बेटी ने हमारे खिलाफ पुलिस में जाकर झूठा मुकदमा करवा दिया. वहीं जब हम कोतवाली में अपना मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो वहां पर हमारी कोई बात नहीं सुनी गई. थाने में मौजूद बीजेपी नेता घनश्याम ने हमारी तहरीर जेब में डाल ली और हमें थाने से बाहर कर दिया गया.

UP news: लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप छोड़ अचानक दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी, जानिए वजह

पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात

दूसरी तरफ इस मामले में शामली पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव का कहना है कि 25 मई को अनिल वाल्मीकि की बेटी की तहरीर पर शामली सदर कोतवाली में पांच अभियुक्तों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने धमकी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था. जिसमें 26 मई को आकाश उर्फ छोटा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया था। वही आकाश की सरकारी डॉक्टरी कराई गई थी. जिसमें आकाश की बॉडी पर कोई भी इंजरी नहीं थी. इसके बाद उसे मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था. बीती रात खबर मिली की आकाश की तबियत खराब हो गई है जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. 

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. लेकिन इस बीच परिजनों की तरफ से जिस प्रकार पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं उसकी भी जांच होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget