एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में ढाबे के नाम को लेकर हुई थी बहस, विवाद के बाद बदला गया बोर्ड, ढाबा संचालक ने लगाया रंजिश का आरोप

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में ढाबे के नाम को लेकर विवादल बढ़ने के बाद अब नाम का बोर्ड लगा दिया गया है जिसके बाद ढाबा संचालक ने रंजिश का आरोप लगाया है.

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर न्यू लक्की शुद्ध भोजनालय पर कल कांवड़ियों और ढाबा संचालको के बीच ढाबे के नाम को लेकर बहस हुई थी जिसमे कांवड़ियों ने ढाबा संचालक पर नाम छुपा कर ढाबा चलाने का आरोप लगाया था. घटना के बाद आज जब एबीपी न्यूज़ की टीम ढाबे पहुंची तो हमने देखा कि ढाबे पर लगा हुआ बोर्ड बदल दिया गया है और अब बोर्ड पर ढाबा संचालक मोहम्मद फैजान का नाम भी लिख दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक कल रविवार को दोपहर 3 बजे के आसपास कांवड़ियों की एक बस लक्की शुद्ध भोजनालय नाम के ढाबे पर रुकी, तो यात्रियों ने भोजन करना शुरू किया, तभी किसी ने यह जानकारी दी कि ढाबा एक मुस्लिम युवक फ़ैज़ान का है, इसके बाद कांवड़ियों और ढाबा संचालक के बीच बहस शुरू हो गई और विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांवड़ियों से पूछा जा रहा है 'क्या आपको पता नहीं था कि यह मुस्लिम युवक का ढाबा है?' इस पर कांवड़ियों ने जवाब दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और बोर्ड पर भी कहीं नाम नहीं लिखा था. वीडियो में कांवड़ियों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि ढाबे पर असली नाम लिखा जाए, ताकि ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी रहे कि यह किसका भोजनालय है.

पुराना बोर्ड हटाकर लगाया अब नया बोर्ड 
आज सोमवार को जब एबीपी न्यूज़ की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा गया कि लक्की शुद्ध भोजनालय पर लगा पुराना बोर्ड हटा दिया गया है अब जो नया बोर्ड लगाया गया है, उसमें ढाबा संचालक फ़ैज़ान का नाम साफ-साफ लिखा गया है और जिस ढाबे पर विवाद हुआ था उसके बोर्ड पर भी लक्की शुद्ध भोजनालय की जगह न्यू लक्की शुद्ध भोजनालय लिखा हुआ है. ढाबा संचालक फ़ैज़ान का कहना है कि पहले जो बोर्ड था जिस पर संचालक का नाम ना लिखे होने का विवाद था वह एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का विज्ञापन बोर्ड था जिसमें कंपनी की ओर से ढाबा संचालक का नाम नहीं लिखा जाता, वहीं, दुकान के भीतर हमेशा से FSSAI का प्रमाण पत्र लगा हुआ है, जिस पर मालिक का नाम स्पष्ट है.

फ़ैज़ान ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया कि रविवार की घटना पूर्व नियोजित थी और उनके मुताबिक़ पास के ही रहने वाले एक युवक ने जानबूझकर कांवड़ियों को उकसाया और कहा कि यह होटल मुसलमान का है जिससे विवाद शुरू हुआ साथ ही ढाबे के कर्मचारियों ने भी आरोप लगाया कि विवाद युवक की उकसावे की वजह से ही हुआ जिसके लिए फ़ैज़ान ने सीसीटीवी फुटेज भी एबीपी न्यूज़ को दिखाया और आरोप लगाया कि युवक कांवड़ियों से बात करता दिख रहा है.

एक ही परिवार के हैं दो ढाबे
ये तो रहा आरोप प्रत्यारोप लेकिन एबीपी न्यूज़ की टीम जब मौके पर पहुंची तो हमने पाया की दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर दो ढाबे आसपास मौजूद हैं और एक ही परिवार के हैं. एक का नाम है लकी शुद्ध शाकाहारी ढाबा और दूसरे का न्यू लकी शुद्ध शाकाहारी ढाबा. कल जब विवाद हुआ था तब दोनों ही ढाबों पर एक ही नाम नाम के बोर्ड लगे थे और लिखा था ‘लक्की शुद्ध शाकाहारी ढाबा’. 

जहाँ पहले ढाबा पर लक्की शुद्ध शाकाहारी ढाबा के साथ साथ संचालक मोहम्मद गुलशाद का नाम लिखा था, जबकि ‘न्यू लकी शुद्ध शाकाहारी ढाबा’ के बोर्ड पर सिर्फ़ लक्की शुद्ध शाकाहारी ढाबा लिखा था संचालक का नाम नहीं. हालांकि ढाबे के अंदर FSSAI सर्टिफिकेट जरूर लगा था, जिस पर फ़ैज़ान का नाम दर्ज था. ऐसे में ज़रूरत यही है की स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी ढाबा संचालकों से बातचीत करें जिससे ऐसी स्थिति दोबारा ना आ पाए और कोई अपनी राजनीति की वजह से हिंसा ना करा दे.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget