एक्सप्लोरर

UP News: मुजफ्फरनगर में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान फटा ड्रम, 4 दमकलकर्मी झुलसे

Muzaffarnagar News: घटना के बाद दमकलकर्मी एंबुलेंस और पुलिस को फोन करते रहे मगर एंबुलेंस और पुलिस कोई भी समय पर नहीं पहुंचे. जख्मी और घबराए दमकलकर्मी किसी तरह ई रिक्शा पकड़कर अस्पताल पहुंचे.

Muzaffarnagar Chemical Godown Fire: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में केमिकल के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने जैसे ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तो केमिकल का एक ड्रम अचानक धमाके के साथ फट गया जिससे आग बुझाने गए चार दमकलकर्मी झुलस गए. घटना के बाद दमकलकर्मी एंबुलेंस और पुलिस को फोन करते रहे मगर समय पर ना एंबुलेंस पहुंची और ना ही पुलिस. गंभीर रूप से जख्मी और घबराए दमकलकर्मी किसी तरह ई रिक्शा पकड़कर खुद ही इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंच गए. दमकलकर्मियों के जिला चिकित्सालय में पहुंचने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आग में झुलसे दमकल कर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

आग बुझाने के दौरान ड्रम फटा, दमकलकर्मी झुलसे
दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर का है, जहां थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर स्थित एक मदरसे के सामने कई वर्षों से एक केमिकल का एक गोदाम बना हुआ है, जिसमें गोदाम के पास खाली पड़े प्लॉट में काफी संख्या में खुले में ही केमिकल के ड्रम रखे हैं. आज यानी रविवार की दोपहर बाहर रखे इन ड्रमों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी ड्रमों को अपनी चपेट में ले लिया. किसी व्यक्ति ने आग लगने की यह सूचना दमकल विभाग को दे दी, आज की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही आग बुझाने का प्रयास किया तो एक ड्रम अचानक धमाके के साथ फट गया, जिसने आग बुझाने गए चारों दमकल कर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया. दमकलकर्मी इस आग में गंभीर रूप से झुलस गए. इन दमकलकर्मियों में मुख्य आरक्षी जय किशोर सैनी, आरक्षी प्रिंस, आरक्षी तरुण, और आरक्षी धर्मेंद्र शामिल हैं. 

सभी दमकलकर्मी खतरे से बाहर- एसपी सिटी
रिक्शे में बैठकर जिला अस्पताल पहुंचे घायल दमकलकर्मियों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत सीओ मंडी और प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने सभी दमकल कर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई है.

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि थाना क्षेत्र कोतवाली में बुढ़ाना मोड़ पर एक खाली प्लॉट में कुछ ड्रम्स रखे हुए थे, उसमें आग लगने की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को मिली थी जिस पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गई थीं, आग लगने के दौरान एक ड्रम फटने से चार दमकलकर्मी घायल हुए हैं, उन्होंने कहा कि प्राथमिक इलाज के बाद सभी दमकलकर्मी खतरे से बाहर हैं और इनका उपचार जारी है.

यह भी पढ़ें:

UP News: सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद, पहलवानों के समर्थन में जा रहे थे जंतर-मंतर

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget