एक्सप्लोरर

UP News: सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद, पहलवानों के समर्थन में जा रहे थे जंतर-मंतर

Wrestlers Protest: पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं.

SP MLA Atul Pradhan Arrested: पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अतुल प्रधान सुबह से अपने घर में नजरबंद थे और पुलिस को चकमा देकर दिल्ली जंतर-मंतर के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान पुलिस और अतुत प्रधान और उनके समर्थकों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई. अतुल प्रधान को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया.

पुलिस को चकमा देकर जा रहे थे जंतर मंतर
जानकारी के मुताबिक सपा विधायक अतुल प्रधान सुबह से अपने घर में नजरबंद थे, लेकिन जब उन्होंने पुलिस को चकमा देकर अपने समर्थकों के साथ महिला पहलवानों का समर्थन करने के लिए जंतर मंतर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

 सपा महासचिव बोले- यह दृश्य दुर्भाग्यपूर्ण 
जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के धरने को लेकर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह दृश्य दुर्भाग्यपूर्ण है. शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कहा, ' तर्क, निष्कर्ष और मंशा चाहे कुछ भी हो, यह दृश्य दुर्भाग्यपूर्ण है...तिरंगे के साथ देश की बेटियां।'

आखिर क्यों धरना दे रहे हैं पहलवान
दरअसल, पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. उन्हीं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और गोंडा से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में दिल्ली में 2 एफआईआर दर्ज हुई हैं, बावजूद इसके अभी तक दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

New Parliament Building: पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, मायावती बोलीं- 'पवित्र संविधान की नेक मंशा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget