एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन, दिखाए काले झंडे

मुजफ्फरनगर में विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के खिलाफ भी किसानों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है.

जनपद मुजफ्फरनगर में एक ओर जहां 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत की तारीख नजदीक लग रही है तो वहीं बीजेपी विधायकों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो चला है.

गत 14 अगस्त को थाना भोराकलां क्षेत्र के कस्बा सिसौली में भारतीय जनता पार्टी के बुढाना से विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर पथराव व काला तेल डालने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर दलपत में खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के खिलाफ भी किसानों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है.

विक्रम सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

दरअसल थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर दलपत में खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी विशाल प्रजापति नाम के एक कार्यकर्ता के घर पर बूथ कमेटी के सत्यापन कार्य के लिए पहुंचे थे. बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के गांव मीरापुर दलपत में पहुंचने की सूचना भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष जोगिंदर सिंह को लगी तो दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जोगिंदर सिंह बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता विशाल प्रजापति के घर के बाहर खड़ी विधायक की गाड़ी को घेर कर खड़े हो गए. साथ ही हाथों में काले कपड़े लिए भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम सिंह सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया. नगर किसान बीजेपी और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते रहे इस बीच पुलिस ने विधायक को अपनी सुरक्षा में गांव से निकालकर जानसठ तक सुरक्षित ले जाया गया. जिसके बाद बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी ने बिना कुछ बोले मीडिया से दूरी भी बना ली.

घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वहीं इस हंगामे प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा पूरे घटनाक्रम की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. विधायक के खिलाफ नारेबाजी और काले झंडे दिखाए जाने की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जनपद भर में हंगामा खड़ा हो गया. वहीं किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर रोडवेज बस स्टैंड के निकट गुरुद्वारे पर चल रही गुरु सिंह सभा की बैठक मैं पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक से इस बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की अभी तो केवल विरोध हो रहा है.

भाजपाइयों को लग रहा था कि किसान गाजीपुर बॉर्डर पर है और अब किसान भाजपाइयों का इलाज करेंगे अभी उनके पास काला तेल और भी है. भाजपाइयों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि इस मामले में अभी तक बीजेपी का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें.

Harish Rawat के एक बयान ने मचा दी खलबली! पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के पद से होना चाहते हैं मुक्त

सिद्धू के सलाहकार मालविंदर ने दिया इस्तीफा, कश्मीर और इंदिरा गांधी पर दिया था विवादित बयान

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget