एक्सप्लोरर

मुज़फ्फरनगर में 20 साल बाद खूनी बदला: दो सगे भाइयों ने किसान की हत्या कर इंस्टाग्राम पर दी धमकी

20 साल पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए दो सगे भाइयों, विक्की और निखिल, ने 55 वर्षीय किसान रविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी.इंस्टाग्राम पर बदला लेने की पोस्ट डालकर पुलिस को खुली चुनौती दी.

Crime In UP: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है. टांडा मांजरा गांव में 20 साल पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए दो सगे भाइयों, विक्की और निखिल, ने 55 वर्षीय किसान रविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और बेखौफ होकर इंस्टाग्राम पर बदला लेने की पोस्ट डालकर पुलिस को खुली चुनौती दी. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है.

मामले की गम्भीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं.

20 साल पुरानी रंजिश का बदला

जानकारी के मुताबिक, मृतक रविंद्र सिंह ने 20 साल पहले आरोपियों की मां को गांव से अपने साथ ले गया था. हालांकि, कुछ समय बाद वह वापस लौट आई थीं, लेकिन इस घटना ने विक्की और निखिल के मन में बदले की आग भड़का दी. दोनों भाई लंबे समय से इज्जत के नाम पर बदला लेने की फिराक में थे. सोमवार को मौका पाते ही उन्होंने रविंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी जान ले ली. हत्या के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अपने कृत्य का ऐलान किया, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ गया है.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि हत्या का कारण 20 साल पुरानी रंजिश थी, जिसे इंस्टाग्राम पोस्ट ने और पुख्ता किया.

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं. उन्होंने कहा कि टांडा मांजरा गांव में 55 वर्षीय रविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की गई. प्राथमिकी में गांव के ही दो सगे भाइयों, विक्की और निखिल, का नाम सामने आया है. दोनों के बीच 10-15 साल पुरानी रंजिश थी, जिसके आधार पर हत्या को अंजाम दिया गया. एसएसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

इस हत्याकांड के बाद टांडा मांजरा गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है. ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि हत्यारे बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं. पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया जा सके.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget