एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी का दावा- चारधाम यात्रा इसबार बनाएगी रिकॉर्ड, अग्निपथ योजना को लेकर किया बड़ा एलान

CM Pushkar Singh Dhami ने कहा, 1 महीने 20 दिन के अंतराल में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी (Lal Bahadur Shastri Administrative Academy of Mussoorie) में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत डिजिटल प्रदर्शनी और सेमिनार का शुभारंभ किया. यहां उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए काम करने का आग्रह किया. सीएम धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी (Agriculture Minister Ganesh Joshi) के मसूरी पहुंचने पर मसूरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल और सतीश ढौंडियाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

प्रशिक्षु IAS अधिकारियों से क्या कहा
वहीं मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज के हेलीपैड पहुंचे जहां उन्होंने कॉलेज के छात्रों से हेलीपैड पर बात किया. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. सभी प्रशिक्षु आईएएस को मिशन योजना के तहत लगाया जा रहा है. आईएएस अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपनी सेवाएं देनी है. भारत की आधारशिला आत्मनिर्भर भारत बनाये जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं. भारत को विकासित देश बनाये जाने की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारियों के कंधों पर है.

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के दौरान दो महीने से कम समय में 203 यात्रियों की मौत, ये है वजह

अग्निपथ योजना पर CM ने क्या कहा
मुख्यमंत्री ने अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) के बारे में कहा कि, अग्निपथ योजना पूरी तरीके से नौजवानों के हित में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े सोच विचार कर इस योजना को देश को समर्पित किया है. उत्तराखंड राज्य के अंदर जो युवा अग्निपथ योजना में हिस्सा लेंगे उसके बाद जब 4 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे तो प्रदेश में हर क्षेत्र में उनको प्राथमिकता दी जाएगी और भारत के अंदर भी अर्ध सैनिक बल, विभिन्न कम्पनियों में भी प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों में देशभक्ति का जज्बा रहेगा उन लोगों को काम कि कहीं भी दिक्कत नहीं होने वाली है.

चारधाम यात्रा बनाने जा रही रिकॉर्ड-CM
मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) के बारे में कहा कि, चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित सरल और सुगम बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार काम किया गया है. मौसम विभाग के बारिश होने का पूर्वानुमान मिलने के बाद सभी को सूचित किया जा रहा है. मौसम के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 1 महीने 20 दिन के अंतराल में 25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए हैं. इस बार यात्रा रिकॉर्ड बनाने जा रही है और सरकार की कोशिश है कि यात्रा अच्छी और व्यवस्थित तरीके से चलती रहे.

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर क्या कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर तमाम कार्रवाई चल रही है और रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है. यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार होने पर इसको प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा.

Explainer: आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में 'साइकिल' क्यों पंक्चर हुई? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget