एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, SDM से हुई तीखी नोकझोंक, लोगों ने लगाया ये आरोप

Action against illegal encroachment: लोगों का कहना है, नगर पालिका द्वारा हवाघर के आसपास दिए गए दुकानों की रसीद काट कर किराया लिया जाता रहा है. बिना नोटिस दिए हटाना उचित नहीं है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में मसूरी माल रोड, मसूरी घंटाघर और गांधी चौक पर सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाया गया. वहीं मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रखे अतिक्रमण को भी जेसीबी के माध्यम से हटाया गया. इस मौके पर एसडीएम मसूरी और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई परंतु एसडीएम मसूरी ने किसी की नहीं सुनी और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई देर शाम तक जारी रखा. लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में हवाघर के आसपास दिए गए दुकानों की रसीद काट कर किराया लिया जाता रहा है. ऐसे में उनको बिना नोटिस दिए हटाया जाना उचित नहीं है. 

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने क्या कहा
मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर अधिशासी अधिकारी यूडी तिवारी के खिलाफ शिकायत कर कहा गया कि कई लोग कई सालों से नगर पालिका द्वारा दी गई दुकानों का किराया जमा करते हैं ऐसे में कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया जो उचित नहीं है. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि षड्यंत्र के तहत मसूरी को उजाड़ा जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Uttarakhand News: समान नागरिक संहिता पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

एसडीएम ने क्या कहा
मसूरी के एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि, उनके द्वारा पूर्व में नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और राजस्व के अधिकारियों द्वारा मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि और सड़क किनारे हो रखे कब्जों को चिन्हित कराया गया. सभी अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गए जिसके बाद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वहीं नगर पालिका के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि हवाघरों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर किराये की रसीद काटी जाये. एसडीएम ने कहा कि जो भी नियम विरुद्ध होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने शिकायत की है कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में प्रशासन द्वारा मसूरी जीरो प्वाइंट और किक्रेंग पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाया गया था और उसी स्थान पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अनाधिकृत रूप से दुकानों का निर्माण कर उनको आवंटन करने का कार्य किया जा रहा है. 

एसडीएम मसूरी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की मांग की है. एसडीएम मसूरी ने कहा, मसूरी एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है और इसकी खूबसूरती को बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है. इस पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा मसूरी और मसूरी माल रोड खूबसूरत और सुंदर बनाया जाना है, जिसको लेकर सभी विभाग संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं. वहीं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मालरोड के सौदंर्यकरण पर 3 करोड से अधिक रुपए खर्च कर रहा है.

Bareilly News: 11 साल बाद हिन्दू युवक ने की 'घर वापसी', मोहम्मद सुहेल से बन गए सौरभ रस्तोगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget