एक्सप्लोरर

Bareilly News: 11 साल बाद हिन्दू युवक ने की 'घर वापसी', मोहम्मद सुहेल से बन गए सौरभ रस्तोगी

Bareilly News: यूपी के बरेली में 11 साल बाद एक युवक ने अपनी घर वापसी की है. युवक का कहना है कि उसे इस्लाम में घुटन महसूस हो रही थी इसलिए उसने ये कदम उठाया.

Bareilly Ghar Wapsi: यूपी के बरेली में 11 साल बाद घर वापसी का मामला सामने आया है. जहां एक मौलवी के बहकावे में आकर पूरे परिवार ने इस्लाम धर्म को कुबूल कर लिया था. लेकिन अब इतने सालों बाद इस परिवार के एक सदस्य सौरभ रस्तोगी ने घर वापसी की है. सौरभ ने हवन-पूजा और पूरे विधि विधान के साथ दोबारा अपना शुद्धिकरण किया और हिन्दू धर्म को अपना लिया. सौरभ चाहते हैं कि उनके माता-पिता और पूरा परिवार भी अपने धर्म को वापस अपना ले. 

11 साल बाद की घर वापसी

सौरभ रस्तोगी ने हिन्दू धर्म में घर वापसी के लिए यहां के डीएम को भी लिखित में एक प्रार्थना पत्र दिया है. उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म में उन्हें घुटन महसूस होती थी. वो जिस देश और जाति में जन्मा है उसे वहीं पर अच्छा लगता था. इसलिए सोमवार को उन्होंने शुद्धि हवन के साथ एक बार फिर पूरे विधि-विधान के साथ हिन्दू धर्म में वापसी कर ली. उन्होंने कहा कि हालांकि इसके बाद अब उसकी जान को भी खतरा है इसलिए अब वो अपने गृह जनपद अमरोहा कभी नहीं जा पाएगा और अपनी जिन्दगी को एक बार फिर नए सिरे से शुरू करेगा.

मौलवी के बहकावे में अपनाया इस्लाम 

दरअसल सौरभ रस्तोगी मूल रूप से अमरोहा जिले की कुरैशी चौपाल के रहने वाले है. उनके पिता वीरेन्द्र कुमार रस्तोगी ने 11 साल पहले किसी मौलवी के बहकावे में आकर पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म को कुबूल कर लिया था. वीरेन्द्र कुमार ने अपनी पत्नी सीमा, बेटा सौरभ और बेटी प्रीति के साथ मस्जिद में जाकर धर्म परिवर्तन कर लिया था, जिसके बाद सभी ने अपने नाम भी बदल लिए थे. वीरेंद्र रस्तोगी मोहम्मद साहिल बन गए, बेटे सौरभ का नाम मोहम्मद सुहेल और बेटी प्रीति का नाम बदलकर उरुज कर दिया था. 

Uttarakhand Congress Crisis: गोवा के बाद उत्तराखंड में हलचल, कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी, हरक सिंह रावत के घर हुई बैठक

परिवार से भी कही ये बात

सौरभ का कहना है कि उसके परिवार के बाकि सदस्य आज भी मुसलमान ही है और अब वो चाहते है कि उसका परिवार भी अपने धर्म में वापसी कर ले. हिंदू युवा वाहिनी और हिंदू जागरण मंच के नेता और पंडित केके शंखधार ने सौरभ रस्तोगी का शुद्धिकरण करके उनकी घर वापसी करवाई है. सौरभ ने कहा कि वो चाहते है कि उसका परिवार भी घर वापसी करे. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत ये लोग अपनी जनसंख्या बढ़ाकर भारत पर कब्जा करने के लिए हिंदुओ को इस्लाम धर्म कबूल करवा रहे है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: सुभासपा में टूट की आशंका! ओपी राजभर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पार्टी के इस बड़े नेता ने छोड़ा साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget