एक्सप्लोरर

Mussoorie Accident: मसूरी कार हादसे में 5 लोगों की मौत, एक घायल, सीएम धामी ने ट्वीट कर जताया दुख

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के मसूरी में कार हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक घायल का इलाज जारी है. सीएम धामी ने इस हादसे पर ट्वीट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है.

Mussoorie Accident News: मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. जिसमें सवार चार लड़कों की मौके पर मौत हो गई और दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसमें एक लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं इस घटना पर सीएम धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि मसूरी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया. हादसे में चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जिनको भी खाई से निकलकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया. मसूरी पुलिस द्वारा 6 की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी मसूरी के पास हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी. रात के समय ड्राइवर के कार से संतुलन खो जाने से यह घटना हुई थी और गाड़ी अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी.

पांच की मौत एक की हालत गंभीर
मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ने वाले चार लड़के और दो लड़कियां घूमने के लिए मसूरी आए थे. जबकि नैंसी नाम की लड़की गंभीर रूप से घायल है. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने एएनआई को बताया कि उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मृतको के नाम अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा, दिंग्याश प्रताप भाटी पुत्र देवेन्द्र सिंह भाटी,  तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह, अशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी,  हृदयांश चन्द्र पुत्र हरिश चन्द्र जबकि घायल लड़की का नाम नयनश्री पुत्री संजय कुमार है.

ये भी पढ़ें: BSP के फैसले से बिगड़ी BJP और सपा की चाल! मायावती यूं बिछा रहीं जाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget