एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में पर्यटन सीजन से पहले पुलिस और प्रशासन ने की बैठक, बनाया एक्शन प्लान

मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने से पूर्व प्रशासन और पुलिस द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान यातायात व्यवस्था के साथ पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने को लेकर चर्चा हुई.

Uttarakhand News: मसूरी (Mussoorie) में पर्यटन सीजन शुरू होने से पूर्व प्रशासन और पुलिस (Police) द्वारा कोतवाली में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान यातायात व्यवस्था के साथ पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक (Traffic) प्लान तैयार किया गया. 

क्या मिला सुझाव
बैठक में एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल और सीओ मसूरी पल्लवी त्यागी की के द्वारा सुझाव मांगे गए. उन्होंने मसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, मसूरी टैक्सी कार ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें मसूरी की व्यवस्थाओं के साथ यातायात को व्यवस्थित करने के लिये सुझाव मांगे गए. जिससे मसूरी में पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. इस मौके पर लोगों ने मसूरी में कई जगहों पर वन वे ट्रैफिक करने के साथ पर्यटन सीजन पर लोडर वाहनों को दिन में मसूरी में प्रवेश न करने का सुझाव दिया गया.

क्या दिया निर्देश
वहीं चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन में हरिद्वार से दर्जनों बसे मसूर आएंगी. ऐसे में उन बसों को मसूरी में आने के बाद वापस कैंपटी होते हुए विकासनगर से वापस देहरादून भेजा जाए, जिससे कि मसूरी में शाम के समय लगने वाले जाम से निजात मिल सके. लोगों ने मसूरी के टैक्सी स्टैंड को मसूरी पेट्रोल पंप के पास बने नवनिर्माण पार्किंग में शिफ्ट करने का झाव दिया.  मसूरी में स्कूटी टैक्सियों के संचालन को लेकर स्कूटी टैक्सी को लाइसेंस देते समय स्कूटी संचालन के लिये चिन्हित जगह से ही स्कूटी को संचालन किया जाए. वह मसूरी पिक्चर पैलेस और गांधी चौक पर टैक्सी स्कूटसियों को हटाया जाने की मांग की गई. एसडीएम मसूरी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और मसूरी नगर पालिका परिशद को सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से किए जा रही पार्किंग और अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए. वहीं उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को भी सड़क किनारे संचालित पार्किग को समाप्त करने के साथ सभी सरकारी और गैर सरकारी पार्किंग स्थालों पर रेट लिस्ट लगाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी पार्किंग पर रेट लिस्ट नहीं प्रदर्शित किए गए तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

क्या बोले एसडीएम
एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि मसूरी में पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है. वहीं पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वन वे ट्रैफिक के साथ यातायात को व्यवस्थित किये जाने और जाम से निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है. मसूरी के कई संपर्क मार्गों को यातायात में इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे पार्किंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे पार्क में संचालित की जा रही है. जिसको तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. मसूरी में चल रहे अवैध निर्माण पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा मसूरी का ड्रोन के द्वारा सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत अवैध अतिक्रमण और निर्माणों  को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी.

क्या बोली सीओ
मसूरी सीओ पल्लवी त्यागी ने बताया कि मसूरी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस लगातार एक्शन प्लान तैयार की जा रही है. वहीं उनके द्वारा सभी क्षेत्रों को स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है इसको लेकर जल्द ही मसूरी में नया यातायात प्लान तैयार किया गया है. मसूरी में भारी वाहनों की एंट्री रात को कराई जाएगी. हरिद्वार से आने वाली बसों के संचालकों से भी बैठक कर उनसे मसूरी के यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सहयोग मांगा जाएगा. उन्होंने बताया कि मसूरी में पुलिस फोर्स की कमी को देखते हुए उच्च अधिकारियों से मसूरी में पुलिस फोर्स की मांग की गई है. उनको उम्मीद है कि जल्द मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स मिल जाएगा. उन्होंने मसूरी की जनता से भी आग्रह किया कि मसूरी की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ जाम के निपटने में पुलिस का सहयोग करें. जो भी लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें-

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर मामले के आरोपी मुर्तजा के पिता ने मानसिक हालत को लेकर किया ये दावा

UP BJP President: यूपी में बड़े फेरबदल की तैयारी में बीजेपी, कौन होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget