एक्सप्लोरर

अयोध्या: मजार पर मंदिर के लिये दुआएं, जय श्रीराम के नारे लगाकर किये मुस्लिम समुदाय ने रामलला के दर्शन

अयोध्या में गंगा-जमुनी तस्वीर उस वक्त देखने को मिली, जब मुस्लिम समुदाय ने यहां रामलला के दर्शन किये. यही नहीं, उनका कहना है कि, हम बहुत खुश हैं क्योंकि हमारे पैगंबर का मंदिर बन रहा है.

अयोध्या: सदियों से मंदिर-मस्जिद विवाद के साए में उलझी अयोध्या की आज की तस्वीर बिल्कुल अलग है. यह तस्वीर निश्चित ही अलगाववाद में अपना लाभ तलाशने वालों को अच्छी नहीं लगेगी, लेकिन देश के उत्थान में अपना हित समझने वालों को सुखद एहसास जरूर पहुंचाएगी. गंगा जमुनी तहजीब की धरोहर संजोए अयोध्या की यही असली तस्वीर है और इसी तस्वीर को हर भारतवासी दिल से संजोना चाहता है.

हमारे पैगंबर का मंदिर बन रहा है

अयोध्या का एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र शहनवाजपुर में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा होते हैं, और बारी- बारी अपनी क्षमतानुसार दान देकर उसकी रसीद ले रहे हैं. यह रसीद है रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण की उसी राम मंदिर की जिसको लेकर देश में ही नहीं विदेशों तक भारत की छवि को खराब करने की कोशिशें हुईं. आज अयोध्या का वही मुस्लिम समुदाय रामजन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण के लिए दान दे रहा है और कह रहा है यह उनके पैगम्बर का उनके पूर्वज का मंदिर बन रहा है. बात यही तक नहीं है. आज उसे यह कहने में भी गुरेज नहीं है कि, उसे तो अपने लाभ के लिए चंद लोगों ने लड़ाया और उसमें अपना-अपना हित तलाशा, लेकिन अब मुस्लिम समुदाय को सबकुछ समझ में आ गया है, इसीलिए वह अयोध्या में अपने पैगम्बर का भव्य मंदिर देखना चाहता है.

मजार पर मंदिर के लिये मांगी दुआएं

राम मंदिर के लिए दान देने के बाद मुस्लिम समुदाय के यह लोग अयोध्या की सुविख्यात नवगजी मजार पहुंचते हैं. हाथ पसार कर यह लोग दुआ मांगते हैं कि रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में अब कोई बाधा न आए. यह लोग उनलोगों की सदबुद्धि के लिए भी दुआ मांगते हैं, जो अबतक नफरत फैलाकर मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाते रहे और उसमें अपना फायदा तलाशते रहे.

लगे जयश्री राम के नारे

दान और दुआ के बाद सैकड़ों मुस्लिम राष्ट्रीय ध्वज और राम मंदिर का झंडा लेकर भारत माता की जय, रामलला हम आये हैं, मोहब्बत का पैगाम लाये हैं, वंदे मातरम और नारे तकवीर अल्ला हो अकबर, जय सियाराम, जैसे उद्घोष करते हुए रामजन्मभूमि मंदिर पर दर्शन करने पहुं.चे रास्ते में अयोध्या के लोगों ने इनके ऊपर पुष्पवर्षा कर और माला पहनाकर जगह -जगह इनका स्वागत किया. यही कारण था कि पहली बार रामलला का दर्शन करने पहुंचे अयोध्या के मुस्लिम समुदाय के लोग अभिभूत नजर आए और बस यही कहते रहे कि यह उनके पैगम्बर उनके पूर्वज का मंदिर बन रहा है और वह भव्य राम मंदिर बनते हुए देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड के विकास को लेकर सीएम की ताबड़तोड़ बैठकें, पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
संभल में मुस्तफा कादरी मस्जिद पर फिर चला बुलडोजर, देर रात को बचे हुए हिस्से को तोड़कर मलबा हटाया
संभल में मुस्तफा कादरी मस्जिद पर फिर चला बुलडोजर, देर रात को बचे हुए हिस्से को तोड़कर मलबा हटाया
Uttarkashi News: दयारा बुग्याल के जंगलों में कहां खो गई ट्रेकर बबीता? 27 दिन बाद भी सुराग नहीं; भालुओं के अड्डों पर पहुंची सर्च टीम
दयारा बुग्याल के जंगलों में कहां खो गई ट्रेकर बबीता? 27 दिन बाद भी सुराग नहीं; भालुओं के अड्डों पर पहुंची सर्च टीम
Bulandshahr News: खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री पर क्यों की गई बुलडोजर चलाने की मांग? क्या है पूरा विवाद; जानें
बुलंदशहर: खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री पर क्यों की गई बुलडोजर चलाने की मांग? क्या है पूरा विवाद; जानें

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DRDO Defence System: सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
Russia On Nuclear Weapon: 'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, 'मां इंति बंगारम' की सक्सेस के बीच मैटरनिटी ब्रेक को लेकर कह दी ये बात
सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, मैटरनिटी ब्रेक को लेकर कह दी ये बात
Akash Deep Marriage: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Embed widget