एक्सप्लोरर

Haridwar में दूध-फूलों की होली! पाकिस्तान से शुरू हुई परंपरा अब भी जिंदा, मुल्तान समाज की दिखी भक्ति

Haridwar Milk Flower Holi: 1911 में पाकिस्तान के लाल भगत रूपचंद ने पैदल यात्रा कर हरिद्वार में मां गंगा में जोत प्रवाहित की थी. इस परंपरा का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व आज भी कायम है.

उत्तराखंड में धर्मनगरी हरिद्वार की पवित्र हरकी पौड़ी पर मुल्तान समाज ने मां गंगा के साथ दूध और फूलों की होली खेलकर 115 वर्ष पुरानी परंपरा को जीवंत किया. इस अवसर पर देशभर से आए मुल्तान समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मां गंगा में जोत प्रवाहित की और आशीर्वाद मांगा. हरकी पौड़ी पर सतरंगी माहौल में यह आयोजन भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम बन गया.

बता दें कि सन 1911 में पाकिस्तान के लाल भगत रूपचंद ने पैदल यात्रा कर हरिद्वार में मां गंगा में जोत प्रवाहित की थी. तब से मुल्तान समाज हर वर्ष इस पवित्र नगरी में एकत्रित होकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करता है और दूध की होली खेलता है. इस परंपरा का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व आज भी कायम है. जिसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लिया हिस्सा

इस वर्ष मुल्तान जोत महोत्सव में दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए. उन्होंने मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और गंगा स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त किया सचदेवा ने कहा कि मां गंगा की कृपा से हम आज उनकी गोद में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्धि, शांति और सद्भाव के पथ पर अग्रसर है.

यही नहीं उन्होंने दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली सरकारें जो नहीं कर पाईं, वह दिल्ली में हो रहा है. सचदेवा ने मां गंगा से प्रार्थना की कि जल्द ही मां यमुना की सफाई भी पूर्ण होगी, और भविष्य में यमुना की गोद में भी इसी तरह स्नान और उत्सव मनाए जाएंगे.

मुल्तान समाज बढ़ा रहा परंपरा

इस मौके पर अखिल भारतीय मुल्तान संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागपाल ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुल्तान समाज की यह परंपरा मां गंगा के प्रति श्रद्धा और एकता का प्रतीक है. उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.

देश की समृद्धि की कामना  

इस भव्य आयोजन में शामिल हुए लोगों ने मां गंगा से देश की समृद्धि, शांति और पर्यावरण संरक्षण की प्रार्थना की. हरिद्वार में हरकी पौड़ी का यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बना. सभी ने गंगा में डुबकी लगाकर देश के उज्जवल भविष्य की कामना की.

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget