एक्सप्लोरर

आजम खान के समर्थन में मुलायम सिंह, बोले- चंदे के पैसों से बनी जौहर यूनिवर्सिटी

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजम खान का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आजम ने सारी जिंदगी मेहनत की है और जौहर यूनिवर्सिटी चंदे के पैसों से बनी है।

लखनऊ, एजेंसी। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से रामपुर के सपा सांसद आजम खां पर हो रहे 'अन्याय' के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि जरूरत पड़ी तो वह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे।

मुलायम ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आजम ने 'भीख' मांगकर चंदे से रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय बनाया और उसके निर्माण के लिये विधायक कोटे से मिला घर भी बेच दिया। वह आज भी पतली गली के एक छोटे से मकान में रहते हैं। यूनीवर्सिटी के निर्माण के लिये सैकड़ों बीघा जमीन खरीदने वाला इंसान डेढ़—दो बीघा जमीन के लिये बेईमानी नहीं कर सकता। दो बीघा जमीन के लिये उन पर 27 गम्भीर धाराओं में आपराधिक मुकदमे लाद दिये गये हैं।

काफी अर्से बाद मीडिया को सम्बोधित कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम उत्तर प्रदेश के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि आजम खां के अपमान और अन्याय के खिलाफ तैयार हो जाएं और पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करें। हम खुद उस आंदोलन में आगे खड़े होंगे।' उन्होंने कहा कि आज वह सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य नेताओं से बात करके कल—परसों तक आंदोलन की तारीख घोषित करेंगे।

जरुरत पड़ी तो पीएम के पास जाएंगे: मुलायम सिंह यादव

इस सवाल पर कि आजम के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर क्या वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे, मुलायम ने कहा, 'अभी तो मैंने सोचा नहीं है, लेकिन जरूरत होगी तो हम प्रधानमंत्री से जरूर मिलेंगे।' उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ भाजपा नेताओं का भी मानना है कि आजम के खिलाफ गलत हो रहा है, इससे हमारी पार्टी को नुकसान होगा।

मुलायम ने कहा कि सरकार ने आवास बनाने के लिये पूर्व में जिन लोगों के कब्जे हटाये, अब वर्षों बाद उन्हीं अवैध कब्जेदारों की शिकायत पर सरकार ने आजम और सपा कार्यकर्ताओं पर लूट तथा डकैती के झूठे मुकदमे दर्ज करा दिये हैं। राजनैतिक प्रतिशोध का ऐसा भयावह रूप मैंने अपनी जिंदगी में पहले ना तो देखा और ना ही सुना था।

उन्होंने कहा कि अपनी भाषा और विद्वता की वजह से आजम खां देश के नेता बन गये हैं। इसीलिये भाजपा को परेशानी हो गयी है।

मुलायम ने कहा 'आजम हमारे संघर्ष के दिनों के साथी हैं। वह कुछ गलत काम नहीं कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि आजम पर हो रहे अन्याय के खिलाफ मीडिया सहयोग करे। अब मीडिया के अलावा और कोई सहारा नहीं है।' गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और रामपुर से मौजूदा सपा सांसद आजम खां के खिलाफ हाल जौहर विश्वविद्यालय के लिये गरीबों की जमीन छीनने और डकैती डालने समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज किये गये हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget