एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari: 'गरीबों का एक मसीहा इस गली से जा रहा है', मुख्तार के जनाजे पर सपा नेता अंबिका चौधरी का बयान

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के जनाजे में सपा नेता अंबिका चौधरी भी शामिल हुए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मौत पर जो राजनीति हो रही है वो बहुत औछी बात है.

Mukhtar Ansari Died News: माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी है जिसमें लोगों को संभालना पुलिस प्रशासन के लिए भी मुश्किल हो रहा है. मुख्तार के जनाजे में समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा आज जिस तरह से लोगों की आंखों में आंसू और मातम हैं उसे बया करना आसान नहीं है. जो इस पर राजनीति कर रहे हैं उससे ओछी कोई बात नहीं हो सकती.

सपा नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि मुख्तार अंसारी तमाम मजलूमों और गरीबों का सहारा थे. हम उनके साथ शामिल होने आए हैं और उनकी मिट्टी में शामिल होंगे. आज की तारीख में जो लोग भी इसमें राजनीति की बात कर रहे हैं, इससे घटिया और औछी कोई बात नहीं हो सकती है. आज गरीबों का एक मसीहा इस गली से जा रहा है. 

सपा नेता अंबिका चौधरी ने कही ये बात 
अंबिका चौधरी ने इस दौरान परिवार द्वारा लगाए गए धीमे जहर के आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी इस पर बात करने का समय नहीं है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अंबिका चौधरी ने कहा, 'मैं यहां के लोगों के साथ हमेशा शामिल रहा हूं. लंबे अर्से तक. लेकिन, आज स्थिति भिन्न है. जिस तरीके से मातम हैं आंखों में आंसू हैं. ये बयान करने की स्थिति नहीं है. ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी का पिता, किसी का भाई, किसी का बेटे चला गया.

सपा नेता ने कहा,मुख्तार अंसारी को लेकर जो चाहे जैसे समीक्षा कर सकते हैं लेकिन आज लाखों लोगों की आंखों के आंसू और लोगों के चेहरे पर मायूसी ये बता रही है कि मुख़्तार अंसारी उनके लिए क्या थे. इस दौरान अंबिका चौधरी भी काफी मायूस दिखाई दिए. 

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार मुखर होकर बोल रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने इसे लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और इसे लोकतंत्र का शून्यकाल तक बता दिया. वहीं सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते थे. उनकी मौत संदेह के घेरे में है. कोर्ट को स्वतः मामले को सज्ञान में लेकर जाँच करनी चाहिए. 

Azam Khan News: आजम खान के सोशल मीडिया से 13 घंटे 12 पोस्ट, 11 बार मुख्तार अंसारी का जिक्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget