एक्सप्लोरर

2021 में पंजाब से यूपी लाया गया था मुख्तार अंसारी, रोपड़ जेल मामले में हुई थी जमकर सियासत

Mukhtar Ansari का गुरुवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया. वह साल 2021 से ही बांदा जेल में बंद था. वह कई मामलों में आरोपी था.

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार देर रात निधन हो गया. बांदा मेडिकल कॉलेज की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मुख्तार अंसारी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई. मुख्तार अंसारी ने पहली बार साल 2005 में सरेंडर किया था. मऊ दंगे के बाद मुख्तार अंसारी ने 25 अक्तूबर 2005 को गाजीपुर में सरेंडर किया था. उसके बाद वो यहीं के जेल में बंद था.

करीब एक महीने के बाद 29 नवंबर 2005 को पूर्व विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड हुआ..इस मामले में मुख्तार अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया गया. 2008 में अंसारी को हत्या के एक मामले में एक गवाह धर्मेंद्र सिंह पर हमले का आरोपी बनाया गया. साल 2009 में कपिलदेव सिंह की हत्या का आरोप भी मुख्तार पर लगा.

29 अगस्त 2009 को ठेकेदार मन्ना सिंह की हत्या कर दी गयी, पुलिस विवेचना में मुख़्तार अंसारी का नाम आया. हत्याकाण्ड के गवाह रहे राम सिंह मौर्य की भी 19 मार्च 2010 को हत्या हो गयी. मन्ना सिंह के चचेरे भाई ने अंसारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी. जेल जाने के बाद हत्या के 8 मामलों में मुख्तार अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया गया. जनवरी 2019 में पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट बिजनेसमैन से रंगदारी मामले में मुखतार की पंजाब में पेशी हुई. मुख्तार अंसारी उस समय बांदा की जेल में ही बंद थे.

पंजाब पुलिस केस दर्ज होने के 15 दिनों के भीतर प्रोडक्शन वारंट लेकर बांदा पहुंची और मुख्तार को लेकर आई. तब से मुख्तार रोपड़ जेल में ही बंद थे. 7 अप्रैल 2021 को मुख्तार को फिर से बांदा जेल लाया गया. तब से मुख्तार यूपी की बांदा जेल में बंद थे. मुख्तार के रोपड़ जेल में रहते हुए जमकर सियासत हुई थी. बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे.

मेडिकल कॉलेज ने दी ये जानकारी
मेडिकल कॉलेज से जारी बुलेटिन के अनुसार, विचाराधीन बंदी मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानल्लाह अंसारी (उम्र 63 वर्ष) जेलकर्मियों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बेहोशी की हालत में लाया गया. नौ डाक्टरों की टीम ने तत्काल उन्‍हें चिकित्सीय उपचार दिया. डॉक्‍टरों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हो गई.

सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुखद. ईश्‍वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो. विनम्र श्रद्धांजलि."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget